ब्रिक्स सम्मेलन से चेन स्नेचरों की गिरफ्तारी तक सराहनीय कार्य पर 48 पुलिसकर्मियों का सम्मान: कमिश्नर संतोष सिंह ने बढ़ाया हौसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेहतर पुलिसिंग, उत्कृष्ट सुरक्षा प्रबंधन और अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले 48 अधिकारियों और कर्मचारियों को मंगलवार को आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया।
कमिश्नर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन-2026 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली टीमों के साथ यातायात प्रबंधन, अपराध अनुसंधान और चेन स्नेचिंग का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार दिया गया।
ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेट्रोलिंग और एरिया डॉमिनेशन की जिम्मेदारी संभालने वाले एडीसीपी सुमित केरकेट्टा, एसीपी विवेकसिंह चौहान, एसीपी निधि सक्सेना, थाना प्रभारी वेदेन्द्र सिंह कुशवाह, उप निरीक्षक गुड्डू कुशवाह, मनीष माहोरे, अशोक धुर्वे और श्यामलाल तंवर को एयरपोर्ट सुरक्षा एवं विदेशी प्रतिनिधियों के रिसेप्शन प्रबंधन, एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह, एसीपी रवींद्र बिलवाल, एसीपी पराग सैनी, उप निरीक्षक अनिल गौतम, शैलेंद्र ठाकुर, दीपक पालिया, नीलमणि सिंह, संजय बिश्नोई, सचिन आर्य, शिवराज सिंह ठाकुर और खुशबू परमार को होटल शेरटन में सुरक्षा, एडीसीपी रामस्नेही मिश्रा, एसीपी तुषार सिंह, कुंदन मंडलोई, उप निरीक्षक बलवीर सिंह, शिवनाथ, सचिन, अभिरुचि और सुरेंद्र सिंह को होटल मेरियट में सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट तथा शहरभर में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और प्रभावी पेट्रोलिंग संचालन के लिए एसीपी क्राइम सुनील यादव तथा शहर के यातायात को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले एडीसीपी यातायात संतोष कौल, एसीपी लालबहादुर बौद्ध, सूबेदार मोहिनी गोयल, जाग्रति बिसेन, योगेश मिश्रा, अमित यादव, सुरेंद्रसिंह चौहान, अशोक भार्गव, चंदन खटिक और राजेंद्रसिंह चौहान को सम्मानित किया गया।
शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल एमआर-10 और लवकुश पर उत्कृष्ट यातायात प्रबंधन के लिए सूबेदार सुमित बिलोनिया और कुलदीपसिंह परिहार को सम्मानित किया गया।
मंगलसूत्र लुटेरों को दबोचने पर नवाजा
थाना द्वारकापुरी क्षेत्र में मंगलसूत्र छीनकर फरार तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने और लगभग चार लाख रुपए का माल बरामद करने वाली टीम के प्रधान आरक्षक तन्मय तोमर, आरक्षक कृष्णचंद शर्मा और शिवपाल सोलंकी को भी सम्मानित किया गया।
कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान करने से पूरे विभाग का मनोबल बढ़ता है। अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
50 लाख का माल बरामद कराने वाली टीम को सराहा
थाना भंवरकुआं में दर्ज मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर 33 मोबाइल, एक लैपटॉप और लगभग 50 लाख रुपए का सामान बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रधान आरक्षक अभिनव शर्मा, आरक्षक विनीत राजपूत, रविकांत शर्मा, शैलेंद्र चतुर्वेदी और संजय दांगी को भी विशेष सराहना की गई।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!