स्टेपनी की जगह छिपाकर रख रखी थी 43 पेटी अंग्रेजी शराब: फूंक मारने को कहा तो कार छोड़कर भागा ड्राइवर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान राजेंद्र नगर पुलिस ने बड़ी मात्रा में कार से लाखों की 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। चेकिंग के दौरान मौके पर खड़े एएसआई और खुफिया के जवानों ने कार ड्राइवर को सिर्फ ब्रिथ एनालाइजर में फूंक मारने को कहा था, लेकिन जैसे ही ब्रिथ एनालाइजर उसके मुंह पर लगाया वह भाग गया।
जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। शंका होने पर गाड़ी की तलाशी ली तो लाखों रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त की है।
परसों रात राजेंद्र नगर पुलिस केट रोड पर ड्रिंक एंड ड्राइव और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान केट चौराहे पर रंगवासा तरफ से एक संदिग्ध क्रेटा कार (क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यूए 6003) आती दिखाई दी।
पुलिस ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर घबरा गया। पुलिस ने उसे ब्रिथ एनालाइजर में फूंक मारने का कहा तो वह गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस टीम ने तत्काल वाहन को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली।
स्टेपनी (स्पेयर व्हील) रखने की जगह पर शराब की पेटियां रखी थीं और ऊपर से प्लाई लगाकर उन्हें ढंक दिया गया था, ताकि शक न हो। तलाशी में 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,95,744 बताई जा रही है। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है।
संबंधित समाचार

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!