खबर
Top News

43 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त: एक गिरफ्तार; चालक कार छोड़ फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 मार्च 2026, 3:58 pm
शेयर करें:
43 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

मानपुर पुलिस ने शराब तस्करी के दो मामलों में की कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्रामीण जिले के मानपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए 43 पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो चारपहिया वाहन जब्त किए। एक मामले में तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर कार छोड़ खेतों में भाग गया, जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

टीआई महेंद्र मकाश्रे के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि महू की तरफ से एक ग्रे रंग की मारुति सुजुकी ईको कार में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर धामनोद की ओर ले जाई जा रही है। इस पर एबी रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज गति से भागने लगा।

पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया। इस दौरान चालक ने पटेल पैलेस के सामने से क्रॉसिंग पर यू-टर्न लिया और हनुमान मंदिर के पास एबी रोड किनारे अंधेरे में कार छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। इसके बाद कार की तलाशी ली तो 22 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं। मामला दर्ज कर शराब के स्रोत और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

इधर, मानपुर टीआई महेंद्र मकाश्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अन्य कार्रवाई में भैरू घाट पर मारुति अर्टिगा कार (एमपी 09 डब्ल्यूजी 8111) को पकड़कर उसमें से 21 पेटी अवैध शराब जब्त की। इस मामले में चालक राजेश पिता राधेश्याम (25) निवासी जुलवानिया को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पूरी कार्रवाई में टीआई महेंद्र मकाश्रे, एसआई प्रेमसिंह डामोर, प्रआर प्रताप सिंह, आर. सुशांत और विजय चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

शराब व गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कल तीन थाना क्षेत्र में संबंधित पुलिस ने अवैध शराब और गांजा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एमआईजी थाना पुलिस ने बदनाम गली, नेहरू नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रामेश्वर प्रजापत (निवासी लाला का बगीचा) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 18 क्वार्टर देसी शराब जब्त की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त था, जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

इसी तरह चंदन नगर थाना पुलिस ने एचपी गोदाम के पास से दिनेश वर्मा (निवासी व्यास नगर) को गिरफ्तार कर उसके पास से 22 क्वार्टर देसी शराब जब्त की।

बाणगंगा पुलिस ने पकड़ा 358 ग्राम गांजा
बाणगंगा थाना पुलिस ने सुपर कॉरिडोर स्थित रेलवे ट्रैक क्षेत्र में दबिश देकर ऋषि मौर्य और मुकेश राठौर को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से करीब 358 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपए बताई गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही आम नागरिकों से अपील है कि अपने आसपास हो रही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 2 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 3 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 3 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 4 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 4 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 4 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 4 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 4 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 5 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 5 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 5 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 5 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 5 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 5 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 5 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 5 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 5 hours ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 5 hours ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!