खबर
Top News

रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार: हरतालिका तीज पर खाई थी; 4 बच्चों सहित 8 अस्पताल में भर्ती

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 2:19 pm
शेयर करें:
रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
जिले के टांडा बरुड़ में हरतालिका तीज के मौके पर रबड़ी खाने के बाद करीब 37 लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बीमारों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। सोमवार रात उपवास के चलते लोगों ने बस स्टैंड स्थित कैलाश होटल से रबड़ी खरीदकर खाई थी।

अस्पतालों में भर्ती कराया गया
इसके कुछ घंटे बाद देर रात एक के बाद एक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद लोगों को टांडा बरुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है।

खरगोन में 17 मरीज पहुंचे, 8 भर्ती
सिविल सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा के अनुसार, खरगोन में अब तक 17 मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें चार बच्चों समेत 8 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं कुछ मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।

इसके अलावा करीब 20 मरीजों का उपचार टांडा बरुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उपचार के बाद मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है।

एक ही परिवार के पांच लोग भी बीमार
बीमार लोगों में एक मुस्लिम परिवार के पांच सदस्य भी शामिल हैं। अकिला समेत परिवार के सदस्यों ने रबड़ी खाने के बाद उल्टी-दस्त की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद अस्पतालों में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया।

होटल पहुंची पुलिस, रबड़ी के सैंपल लिए
घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह एसडीएम सत्येंद्र बैरवा अस्पताल पहुंचे और मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद बरुड़ पुलिस ने बस स्टैंड स्थित कैलाश होटल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल से रबड़ी के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

फूड पॉइजनिंग की आशंका, रिपोर्ट का इंतजार
प्रशासन को शुरुआती तौर पर आशंका है कि रबड़ी खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने की वजह फूड पॉइजनिंग हो सकती है। हालांकि बीमारी का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि रबड़ी में किसी तरह की मिलावट या खराबी थी या फिर बीमारी की कोई दूसरी वजह रही।

इन लोगों समेत अन्य मरीजों का इलाज जारी
बीमार लोगों में मदन कुमरावत, सुनीता भावसार, मोनिका कुंदन राठौर, संजय कुमरावत, प्रतीक्षा कमल, गायत्री कमल, मनीषा दिनेश, मदन छगन, निकिता मंडलोई और राधा मंडलोई समेत अन्य लोग शामिल हैं।

फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वजह और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

7 minutes ago
नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

12 minutes ago
कंपनी में जोरदार धमाका
Top News

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

15 minutes ago
गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां
Top News

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक

21 minutes ago
हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग
Top News

हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग:200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच; शराब-गांजा और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

31 minutes ago
नौकरी के नाम पर युवती से ठगी
Top News

नौकरी के नाम पर युवती से ठगी:घर बैठे ट्यूटर जॉब का दिया झांसा; इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क

38 minutes ago
हिंदू नाम का मुखौटा
Top News

हिंदू नाम का मुखौटा:दरिंदे ने 13 साल की बच्ची से किया गंदा काम

39 minutes ago
ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले
Top News

ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले:सड़कों पर घंटों लगा रहा जाम

about 1 hour ago
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई
Top News

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई:प्राइवेट कार को बना रखा था टैक्सी; ई-चालान पहुंच रहे थे असली वाहन मालिक के पास

about 1 hour ago
आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए
Top News

आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए:बजरंग दल का एक्शन; हरतालिका तीज पर आयोजित भजन संध्या में बवाल

about 1 hour ago
नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

about 1 hour ago
सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा
Top News

सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा:पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा जोड़ी; होटल से अस्पताल तक के घटनाक्रम की फिर से पड़ताल

about 1 hour ago
गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या
Top News

गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या:दोस्त को बचाने दौड़े साहिल को भी चाकू लगा; जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

about 1 hour ago
भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल
Top News

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

about 1 hour ago
मानसिंह गिरफ्तार
Top News

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्‌टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

about 1 hour ago
इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल
Top News

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

about 2 hours ago
इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’
Top News

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

about 2 hours ago
8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट
Top News

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

about 2 hours ago
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन
Top News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!