खबर
Top News

24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी: हाईकोर्ट ने फाइव स्टार होटल का किचन खोलने के दिए आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 9:43 pm
शेयर करें:
24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सयाजी होटल के खाद्य सुरक्षा लाइसेंस को निलंबित करने के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने होटल को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने 21 अगस्त को जारी निलंबन आदेश के प्रभाव पर रोक लगाते हुए होटल की किचन तत्काल खोलने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

दरअसल, 20 अगस्त की रात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सयाजी होटल में निरीक्षण किया था, जो अगले दिन तक चला। टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और जांच के लिए उन्हें भेजने की प्रक्रिया शुरू की। इसी बीच 21 अगस्त को होटल का खाद्य सुरक्षा लाइसेंस निलंबित कर किचन सील कर दी गई। होटल प्रबंधन ने इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

निरीक्षण में मिली थीं 24 कमियां
सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि निरीक्षण में कुल 24 कमियां सामने आई थीं। इनमें 5-स्टार होटल के लिए सेंट्रल फूड लाइसेंस की आवश्यकता, बिना मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर वाले पैक्ड खाद्य पदार्थ, एक्सपायर्ड उबले आलू, फंगस लगी मूंगफली और कीड़े वाले चने मिलने की बात कही गई। निरीक्षण में कॉकरोच, चूहे और उनकी गंदगी मिलने का भी उल्लेख किया गया।

कोर्ट बोला- सीधे निलंबन से पहले सुधार का मौका जरूरी
हाईकोर्ट ने कहा कि सामने आई कुछ कमियों को सुधारने के लिए होटल को इंप्रूवमेंट नोटिस दिया जाना चाहिए था। कोर्ट ने माना कि लाइसेंस को तत्काल निलंबित करने के लिए जनस्वास्थ्य के हित में ऐसी कार्रवाई क्यों जरूरी थी, इसके पर्याप्त कारण आदेश में स्पष्ट नहीं किए गए।

कोर्ट ने प्रथम दृष्टया माना कि निलंबन आदेश में खाद्य सुरक्षा कानून और संबंधित नियमों के उल्लंघन का सवाल बनता है। इसके बाद प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

अब किचन खोलने के निर्देश
हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश में 21 अगस्त के निलंबन आदेश के प्रभाव और संचालन पर रोक लगा दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सयाजी होटल की किचन तत्काल खोलने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 3 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 3 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 3 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 4 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 4 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 4 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 4 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 4 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 4 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 4 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 5 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 5 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 5 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 5 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 5 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 5 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 5 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!