टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट: कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से बने कई कीर्तिमान; इस दिग्गज को पीछे छोड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को शिकस्त देकर अपने अभियान की जीत से शुरुआत की है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में न केवल उपयोगी पारी खेली, बल्कि नामी विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
अब सूर्यकुमार यादव टी-20 में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को भारत ने अमेरिकी टीम को 29 रन से परास्त किया ।
भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए, इसमें सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन शामिल थे। अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।
सूर्यकुमार यादव ने कप्तान के तौर पर अपना आठवां टी-20I अर्धशतक लगाया। उन्होंने इसी के साथ बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में 1000 रन भी पूरे कर लिए।
टी-20 क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के मामले में सूर्यकुमार यादव अब सबसे आगे हैं। 17वीं बार यह अवॉर्ड जीतते ही वे विराट कोहली के16 अवॉर्ड के रिकॉर्ड से आगे निकल गए।
इस लिस्ट में रोहित शर्मा 14 के साथ तीसरे, अक्षर पटेल 8 के साथ चौथे और जसप्रीत बुमराह 7 अवॉर्ड के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव ऐसे दूसरे भारतीय कप्तान भी बने, जिन्होंने टी-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
टी-20 में सूर्यकुमार यादव ने सातवीं बार एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन बनाए। सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा (6 बार) को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम लगातार 9 मैच जीतकर शीर्ष पर पहुंच गई हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका (2024) और ऑस्ट्रेलिया (2022-2024) भी लगातार 8 मैच जीत चुकी हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!