खबर
Top News

184 करोड़ का बैंक गारंटी फर्जीवाड़ा: तीर्थ गोपीकॉन के एमडी व अन्य को नहीं मिली जमानत; जेल में ही रहेंगे

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

21 दिसंबर 2025, 1:44 pm
शेयर करें:
184 करोड़ का बैंक गारंटी फर्जीवाड़ा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जल निगम घोटाले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 184 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी मामले में फंसे तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड के एमडी महेश कुंभानी और फाउंडर राहुल गुप्ता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

जमानत याचिका को किया खारिज
सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। मध्य प्रदेश जल निगम में लगभग 950 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए तीर्थ गोपीकॉन कंपनी ने टेंडर डाला था। 

जांच में पाया गया कि कंपनी ने बैंक अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर 184 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी पेश की थी। इस फर्जीवाड़े के जरिए कंपनी न केवल ठेका हासिल करने में सफल रही, बल्कि सरकार से 84 करोड़ रुपये का भुगतान भी प्राप्त कर लिया।

फेल हुई दलील
आरोपी महेश कुंभानी और राहुल गुप्ता ने कोर्ट में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी को 90 दिन बीत चुके हैं और सीबीआई ने पूर्ण चालान पेश नहीं किया है।

हालांकि, सीबीआई के अधिवक्ता गुफरान अहमद ने ठोस सबूत पेश करते हुए बताया कि चालान 2 दिसंबर को ही (90 दिनों के भीतर) पेश किया जा चुका है। दस्तावेजों में गवाहों की सूची और पुख्ता साक्ष्य मौजूद हैं।

प्रकरण में अभी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है, ऐसे में जमानत देने से जांच प्रभावित हो सकती है। इन तर्कों के आधार पर जिला अदालत ने आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया।

सबसे महंगी डील
अहमदाबाद आधारित यह कंपनी केवल जल निगम तक सीमित नहीं थी। तीर्थ गोपीकॉन ने मार्च-अप्रैल 2024 में इंदौर स्मार्ट सिटी के साथ मध्य प्रदेश की सबसे महंगी रियल एस्टेट डील की थी।

जमीन का सौदा भी किया था
453 करोड़ रुपये में कुक्कुट केंद्र की जमीन खरीदने का सौदा हुआ था। शर्त के मुताबिक किश्तें जमा न करने के कारण स्मार्ट सिटी बोर्ड ने इस सौदे को रद्द कर दिया।

कंपनी का खेल बेहद शातिर था
सीबीआई जांच के अनुसार, कंपनी का खेल बेहद शातिर था। यह बैंक मैनेजरों से मिलीभगत कर फर्जी बैंक गारंटी तैयार करती थी। इसके बाद सरकारी टेंडर लेकर काम शुरू करने के नाम पर करोड़ों का एडवांस पेमेंट उठा लेती थी। 

कंपनी ने इंदौर, उज्जैन और छतरपुर जैसे शहरों में नाला टैपिंग, एसटीपी प्रोजेक्ट और अमृत 2.0 जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

सीबीआई की रडार पर अन्य आरोपी
इस मामले में केवल कुंभानी और गुप्ता ही नहीं, बल्कि कई अन्य नाम भी शामिल हैं। जिसमे फिरोज खान, गोविंद चंद्र हंसदा, गौरव धाकड़ और तीर्थ गोपीकॉन कंपनी का नाम शामिल हैं। सीबीआई ने धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज किया है। 

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 12 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 12 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 13 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 13 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 13 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 13 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 13 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 13 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 13 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 13 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 13 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 13 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 13 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 14 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 14 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 14 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 14 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 14 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!