12 पेट्रोलिंग टीमें संभालेंगी ट्रैफिक अवैध पार्किंग पर तुरंत होगी कार्रवाई: व्हील लॉक और क्रेन से होगी चालानी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और अवैध पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने नई रणनीति लागू की है। अब शहर में 12 विशेष पेट्रोलिंग टीमें लगातार सड़कों पर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगी। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह और पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था लागू की गई है।
जानकारी के मुताबिक शहर के चारों जोन में विशेष पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों का मुख्य उद्देश्य व्यस्ततम मार्गों, प्रमुख बाजारों और अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में अव्यवस्थित व अवैध पार्किंग पर नियंत्रण कर ट्रैफिक को सुचारू बनाना है।
शनिवार को पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी ने एडिशनल डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों की मौजूदगी में पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान प्रत्येक जोन में दो-दो विशेष टीमों का गठन किया गया, जिनमें चार-चार पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे।
ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण करेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। पेट्रोलिंग टीमों को पीए सिस्टम, बॉडी वॉर्न कैमरा, क्रेन, व्हील लॉक और पीओएस मशीन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!