सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 102 भवन किए गए सील: आग से सुरक्षा के लिए नगर निगम का विशेष अभियान; चला, 29 संस्थानों ने शुरू किया सुधार कार्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर। शहर में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने सुरक्षा के मोर्चे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगर निगम की फायर विभाग और भवन अनुज्ञा शाखा की संयुक्त टीमों द्वारा शहर के व्यावसायिक, संस्थागत और बहुमंजिला भवनों के खिलाफ चलाए जा रहे इस व्यापक अभियान के तहत अब तक 102 भवनों को सील किया जा चुका है।
आयुक्त क्षितिज सिंघल के स्पष्ट निर्देश हैं कि शहर के किसी भी संस्थान में सुरक्षा मानकों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने कार्रवाई का ब्योरा देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान ऐसी इमारतों को चिह्नित किया है जहां अग्नि सुरक्षा उपकरण या तो पूरी तरह नदारद हैं या फिर स्थापित सुरक्षा प्रणालियां वर्षों से बंद और अनुपयोगी स्थिति में हैं।
इन खामियों को गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए निगम प्रशासन ने जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत एसके जिम, नफीस रेस्टोरेंट, रोबोटवाला कोचिंग, एआई एंड रोबोटिक्स कोचिंग, ज्ञानम कोचिंग, अपोलो आर्केड और अपोलो एवेन्यू को सील कर दिया। निगम की इस कार्रवाई से शहरभर के व्यावसायिक संस्थानों में हड़कंप की स्थिति है।
निगम की सख्ती का दिखा असर
निगम की सख्ती का असर यह हुआ है कि कई भवन संचालकों ने अब सुरक्षा मानकों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक 29 भवनों के संचालकों ने अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुधार कार्य प्रारंभ करवाए हैं।
इन संस्थानों की सूची में क्लाउड्स होटल एंड रिसोर्ट, कान्हा होटल एंड रिसोर्ट, मलाकार रेस्टोरेंट गोपुर स्क्वेयर, बीजी ग्रीन होटल, होटल मोक्षिता, होटल त्रिवाना, सम्राट अशोक नगर, जेएमसी ग्रेंड एबी रोड, सुकून सिग्नेचर एबी रोड, सम्राट अशोक नगर के अन्य भवन, होटल रिबोला, होटल कोणार्क इन, अन्नपूर्णा बिल्ड मार्ट, फुट फैंटेसी रेस्टोरेंट, पीयू-4 स्थित थैरेपी सेंटर, विमल इंस्टीट्यूट, टोटल डायबिटीज हार्मोन हॉस्पिटल, आकाश इंस्टीट्यूट, सी-3 हॉस्पिटल, होटल जार्डिन, गीतांजलि हॉस्पिटल, बंसीवाला रेस्टोरेंट, गुरुकृपा होटल, आरएलबी होटल, आनंद कैफे, अपना स्वीट्स और बापू की कुटिया प्रमुख हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!