10 तेंदुओं का शिकार: खाल और कटे सिर बरामद; 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा वन विभाग, पुलिस और वाइल्ड लाइफ एसओएस की संयुक्त टीम ने 10 तेंदुओं की खाल और उनके कटे हुए सिर बरामद किए हैं। इस मामले में चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया है कि तेंदुओं का शिकार शिवपुरी के जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में किया गया था। इस खुलासे के बाद माधव टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था और वन विभाग की निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस और वन विभाग इस दावे की जांच कर रहे हैं।
तीन महीने की निगरानी के बाद दबोचा गिरोह
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, करीब तीन महीने से इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। बुधवार रात करीब 8 बजे आगरा के थाना सैंया क्षेत्र स्थित एक होटल में संयुक्त टीम ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ग्राहक बनकर बिछाया जाल
तस्करों तक पहुंचने के लिए अधिकारियों ने ग्राहक बनकर तेंदुए की खाल खरीदने की योजना बनाई। जैसे ही आरोपी सौदा करने के लिए होटल पहुंचे, टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतपाल नाथ (फरीदाबाद, हरियाणा), भोगीराम आदिवासी (शिवपुरी), गब्बर (मुरैना) और भगत सिंह (हरियाणा) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 10 तेंदुओं की खाल और कटे हुए सिर बरामद किए गए।
तस्करी नेटवर्क की जांच तेज
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि तेंदुओं का शिकार शिवपुरी क्षेत्र में किया गया और उनकी खाल व अन्य अंग बेचने के लिए आगरा लाए गए थे। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है, शिकार किन इलाकों में हुआ और वन्यजीव तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा है।
सीसीएफ बोले- शिकार की जानकारी नहीं
मामले में माधव टाइगर रिजर्व के सीसीएफ उत्तम शर्मा ने कहा कि उन्हें माधव टाइगर रिजर्व या शिवपुरी के जंगलों में तेंदुओं के शिकार की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि आरोपियों के दावों के बाद वन विभाग भी पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!