खबर
Top News

खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकले 1.76 करोड़ पिछली बार से 39 लाख ज्यादा: पुजारियों के दानपात्रों पर कलेक्टर की सख्ती का असर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 3:23 pm
शेयर करें:
खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकले 1.76 करोड़ पिछली बार से 39 लाख ज्यादा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राम मंदिर में दान चोरी की घटना के बाद अब खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकल रही राशि ने भी ध्यान खींचा है। मंदिर की दान पेटियों की गिनती पिछले करीब एक सप्ताह से जारी है।

लगभग तीन माह के अंतराल में खोली गई दान पेटियों से अब तक 1 करोड़ 76 लाख रुपए की दान राशि निकल चुकी है। वहीं करीब 2 से 3 लाख रुपए के सिक्कों की गिनती अभी बाकी बताई जा रही है। अंतिम आंकड़ा सामने आने के बाद दान राशि और बढ़ने की संभावना है।

पिछली बार 1.37 करोड़, इस बार 1.76 करोड़... खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से इस बार निकली राशि पिछली बार के मुकाबले करीब 39 लाख रुपए अधिक है। पिछली बार भी करीब तीन माह के अंतराल में दान पेटियां खोली गई थीं, जिनसे लगभग 1 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी।

इस बार अभी सिक्कों की गिनती पूरी नहीं हुई है। ऐसे में अंतिम राशि 1.76 करोड़ से ऊपर पहुंच सकती है। मंदिर प्रबंधन द्वारा दान राशि की गिनती और रिकॉर्ड तैयार करने का काम निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है।

पुजारियों के दान पात्र हटने के बाद दान पेटियों में बढ़ी राशि... दान राशि में हुई इस बढ़ोतरी को मंदिर में पुजारियों द्वारा रखे जाने वाले दान पात्रों पर लगाई गई रोक से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जिला कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवम वर्मा ने पिछले माह मंदिर में पुजारियों द्वारा रखे जाने वाले पात्रों को हटवा दिया था।

बताया जाता है कि मंदिर विधान के अनुसार दान पेटियों में राशि जमा की जानी चाहिए, लेकिन इसके बावजूद कुछ पुजारी परिवारों द्वारा स्वयं के पात्र रखकर श्रद्धालुओं से सीधे दान लिया जा रहा था। कलेक्टर ने इस व्यवस्था पर सख्ती से रोक लगाई।

हर पुजारी परिवार को करीब पौने दो लाख रुपए प्रतिमाह... जानकारी के मुताबिक मंदिर प्रबंध समिति द्वारा पुजारी परिवारों को पूजा-पाठ के एवज में प्रतिमाह करीब पौने दो लाख रुपए की राशि दी जाती है। इसके बावजूद मंदिर परिसर में अलग से पात्र रखकर दान राशि लेने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे थे।

प्रबंधन समिति की ओर से इन पात्रों को हटाने के बाद अब श्रद्धालुओं द्वारा दी जाने वाली राशि दान पेटियों में पहुंच रही है। यही वजह है कि इस बार दान पेटियों से निकलने वाली राशि में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।

दान की रकम से मंदिर के विकास कार्य... खजराना गणेश मंदिर में दान पेटियों से प्राप्त राशि का इस्तेमाल मंदिर के विकास, रखरखाव और श्रद्धालुओं से जुड़ी सुविधाओं के लिए किया जाता है। ऐसे में दान पेटियों में बढ़ी राशि मंदिर प्रबंधन के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराएगी।

सिक्कों की गिनती के बाद तस्वीर होगी साफ... फिलहाल 1.76 करोड़ रुपए की राशि की गिनती हो चुकी है, जबकि 2-3 लाख रुपए की चिल्लर की गिनती बाकी है। सिक्कों की गिनती पूरी होने के बाद कुल दान राशि का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा। इसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस बार मंदिर को कुल कितनी दान राशि प्राप्त हुई।

संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

about 6 hours ago
सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 8 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 8 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 8 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 9 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 9 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 9 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 9 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 9 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 10 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 10 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 10 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 10 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 10 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 10 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 10 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 10 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 10 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!