युवक ने खुद को चाकू मारा: रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
(संजू बंजारिया)
शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक सड़क पर घायल हालत में मिला। पुलिस के मुताबिक, युवक ने पहले खुद को चाकू से घायल किया था।
उसकी हालत देखकर वहां पहुंचे मल्हारगंज थाने के हेड कांस्टेबल ने जब उससे कारण पूछा तो युवक ने अचानक पुलिसकर्मी पर भी चाकू से हमला कर दिया।
हमले में हेड कांस्टेबल घायल हो गया। कुछ देर बाद युवक भी गंभीर हालत में सड़क पर अचेत मिला।
घायल युवक से पूछताछ करना पड़ा भारी
जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल पवन सिसोदिया किसी काम से क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क पर खून से लथपथ खड़े युवक पर पड़ी। उन्होंने युवक से घायल होने का कारण पूछा।
आरोप है कि युवक ने जवाब देने के बजाय अचानक चाकू से हेड कांस्टेबल पवन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गए।
दोनों को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना टीआई पप्पूलाल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल हेड कांस्टेबल और युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस अब युवक द्वारा खुद को घायल करने और हेड कांस्टेबल पर हमला करने के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।
हमले के कारणों की जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने खुद को चाकू क्यों मारा और पुलिसकर्मी पर उसने अचानक हमला क्यों किया। पुलिस युवक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!