तीन साल पुरानी रंजिश में चाकू मारकर युवक की हत्या: मंगेतर के सामने हुआ हमला; पानी भरने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के समीप क्षिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया में गुरुवार को दिनदहाड़े चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वारदात के पीछे करीब तीन साल पुरानी रंजिश थी।
घटना के समय युवक की मंगेतर भी मौके पर मौजूद थी, जिसने पूरी घटना देखी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना रामदेव नगर (पटरी के पास) की है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय विशाल पुत्र गंगाराम अहिरवार निवासी रामदेव नगर के रूप में हुई है।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे विशाल पानी भरने के लिए गया था। इसी दौरान उसकी पड़ोस में रहने वाले नाबालिग से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी घर से चाकू लेकर आया और विशाल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल विशाल को आसपास के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
चौकी प्रभारी विश्वजीतसिंह तोमर ने बताया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। वर्ष 2022 में विशाल आरोपी की बहन को लेकर चला गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में उसे जेल की सजा हुई और बाद में जमानत पर बाहर आया था।
तभी से आरोपी उसके प्रति रंजिश रखता था। गुरुवार को दोनों आमने-सामने आए तो पुरानी बात को लेकर विवाद फिर भड़क गया और आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।
घटना के दौरान विशाल की मंगेतर काजल भी मौके पर पहुंच गई थी और उसने पूरी घटना देखी। पुलिस के अनुसार मृतक की मां और छोटा भाई देवास में एक चॉकलेट फैक्ट्री में काम करते हैं।
मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!