चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत: बाइक-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुआ था विवाद; आरोपी ने थाने पहुंचकर रची झूठी कहानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल युवक की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पहचान शिवांश उर्फ शिवा के रूप में हुई है।
टक्कर के बाद शुरू हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक, एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद शिवांश और उसके साथियों पर चाकू से हमला किया गया।
घटना के बाद एक आरोपी खुद को पीड़ित बताते हुए थाने पहुंचा और पुलिस को अलग कहानी बताई।
तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
हालांकि, पुलिस की जांच में घटनाक्रम की तस्वीर सामने आने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
टक्कर के बाद बुलाए साथी
टीआई लोकेश भदौरिया के मुताबिक, शिवांश पुत्र संजय बनोडिया रविवार को एक्टिवा से जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सवार दीपक पुत्र राजेश मीणा से टक्कर हो गई।
विवाद के बाद शिवांश ने अपने साथियों को मौके पर बुलाया। कुछ देर बाद दीपक के साथ सुमित पुत्र राजेश राठौर और सिमोन पुत्र अमित मसीह भी वहां पहुंच गए।
आरोप है कि इसी दौरान सुमित ने शिवांश के पैर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में शिवांश के दोस्त अमित और लक्की भी घायल हुए।
ज्यादा खून बहने से हालत बिगड़ी
हमले के बाद लक्की और अमित घायल शिवांश को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। ज्यादा खून बहने के कारण उसे जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे अरविंदो अस्पताल ले गए। सोमवार रात उपचार के दौरान शिवांश की मौत हो गई।
आरोपी ने खुद को पीड़ित बताकर रची कहानी
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दीपक अपने हाथ पर चाकू से चोट लगाकर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि वाहन की टक्कर के बाद कुछ लोगों ने उस पर हमला किया और वह किसी तरह बचकर थाने आया है।
उसकी सूचना पर टीआई अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां बड़ी मात्रा में खून पड़ा मिला, जबकि दीपक के हाथ पर मामूली चोट थी। पुलिस को उसकी कहानी पर संदेह हुआ।
पूछताछ में पुलिस के मुताबिक दीपक ने शिवांश पर चाकू से हमला होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने मामले में सुमित, सिमोन और दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया घटनाक्रम
आजाद नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब चाकूबाजी की पूरी घटना, विवाद की वजह और इसमें शामिल अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
संबंधित समाचार

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा

देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा; गार्ड ने बाहर निकाला

लोकायुक्त की कार्रवाई:नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; इतने हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई:केक में मिली फफूंद; रेस्टोरेंट की रसोई में घूमते मिले कॉकरोच

देखिए वीडियो:हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

खेल में ठगी:अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!