रंजिश में ईंट से हमला, युवक घायल: हमलावर की पत्नी छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की दे रही थी धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल रात विजय नगर थाना क्षेत्र में गली से गुजर रहे दो युवकों पर रंजिश के चलते एक युवक ने घर के पहले माले की गैलरी से ईंटें फेंकना शुरू कर दीं। एक युवक तो बच गया, लेकिन उसका साथी सिर पर ईंट लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में हमलावर पर केस दर्ज किया है।
छोटी भमोरी निवासी रितेश कुशवाह के अनुसार वह कल रात दोस्त शुभम विश्वकर्मा निवासी अंजनी नगर के साथ अंजनी नगर में ही अन्य दोस्तों से मिलने गया था।
दोनों अलग-अलग बाइक पर थे। लौटते समय अंजनी नगर में कृष्णा बेकरी वाली गली से गुजरना हुआ तो वहां पहले माले की गैलरी में खड़ा मंथन प्रजापत हमें देखते ही गालियां देने लगा।
करीब चार साल पहले क्षेत्र में एक मर्डर हुआ था, जिसमें मंथन का नाम आया था। इसके बाद से ही वह हमसे रंजिश रखने लगा था। हमने गालियां देने का विरोध किया तो मंथन ने ईंट फेंककर मेरी ओर मारी।
मैं बाल-बाल बच गया। इस बीच मंथन की पत्नी सुहानी और उसके पिता लट्ठ लेकर घर से बाहर निकले और चैनल गेट लगा दिया। बहू और ससुर दोनों हमें गालियां देने लगे। हमें लट्ठ से मारने दौड़े।
इस बीच मंथन के पिता से झूमाझटकी होने लगी तो मंथन ने ऊपर से एक और ईंट फेंककर मारी, जो सिर पर लगने पर शुभम घायल हो गया। इसके बाद हम दोनों थाने जाने लगे तो मंथन की पत्नी हमें छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए खुद अपने कपड़े तक फाड़ने लगी। आखिरकार हम थाने पहुंचे और मंथन प्रजापति पर केस दर्ज करवा दिया।
संबंधित समाचार

आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस:762 पर कार्रवाई; 1544 संदिग्धों की जांच, नशे में वाहन चलाते मिले 286 चालक, तीन आरोपी 3 चाकू के साथ गिरफ्तार

भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत:मृतकों में चार बच्चे भी शामिल; नौकरी लगने की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार

बिजनेसमैन के घर इतने करोड़ की चोरी:सोने-हीरे के जेवर गायब; धनतेरस से पहले 7 लीवर वाली तिजोरी में थे रखे

बेटा जीत रहा था मुकाबला:अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए पिता; टीम मैनेजर को आया हार्ट अटैक

पानी बचाने और नशे को हराने फिट रहने के लिए दौड़ा शहर:हजारों लोगों ने लिया भाग; मंत्री, विधायक और पुलिस कमिश्नर ने भी लगाई दौड़, मुख्यमंत्री ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!