शराब माफिया के हमले में युवक की मौत: शव रखकर किया प्रदर्शन और चक्काजाम; भारी पुलिस बल तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
शाहपुर इलाके में शराब माफिया के हमले में घायल दूसरे युवक सूरज अहिरवार (38) की भी मौत हो गई है। इससे पहले इसी हमले में नीरज प्रजापति की जान जा चुकी थी। दूसरी मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश उबाल पर है।
शव रखकर प्रदर्शन, कई जगह चक्काजाम
रविवार सुबह गुस्साए लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूरे शाहपुर का बाजार बंद है और कई स्थानों पर चक्काजाम किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
कार्यक्रम से लौटते समय हुआ था हमला
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात नीरज प्रजापति अपने साथी सूरज अहिरवार के साथ गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में करीब 10 लोगों ने उन्हें रोक लिया। शराब बेचने के शक में दोनों को घेरकर सरिया और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। हमले में नीरज की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
जान बचाकर भागा, लेकिन नहीं बच सकी जिंदगी
मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल सूरज किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला था। शनिवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात उसने भी दम तोड़ दिया।
दूसरी मौत के बाद और भड़का आक्रोश
पहली मौत के बाद ही लोगों में गुस्सा था और शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने एक शराब दुकान में आग लगा दी थी। अब दूसरी मौत के बाद विरोध और तेज हो गया है। कई इलाकों में प्रदर्शन जारी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
भारी पुलिस बल तैनात, जांच जारी
मामले में पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हालात को काबू में रखने के लिए शाहपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन लगातार बढ़ते जनाक्रोश के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है।
संबंधित समाचार

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!