खबर
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश: खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 3:46 pm
शेयर करें:
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जावरा की एक होटल में पत्नी ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ पकड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया।

घटना के बाद युवक का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह रोते हुए खुद को फंसाए जाने की बात कह रहा है। युवक ने जहर खाने की बात भी कही है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामला शुक्रवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के महू-नीमच रोड स्थित होटल प्रेसिडेंट का है।

पुलिस के अनुसार 112 पर सूचना मिलने के बाद टीम होटल पहुंची थी। कमरे का दरवाजा खुलवाने पर युवक विजय आचार्य दग्दी, निवासी जावरा एक युवती के साथ मिला।

पत्नी ने होटल पहुंचकर पति को पकड़ा
सामने आए वीडियो में पत्नी पुलिसकर्मियों के साथ होटल पहुंचती दिखाई दे रही है। कमरे में पति को युवती के साथ देखकर उसने गुस्से में पति को थप्पड़ मारे।

पुलिसकर्मी उसे रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन कुछ देर तक विवाद चलता रहा।

वीडियो में महिला यह कहते हुए भी सुनाई दे रही है कि उसने विजय से प्रेम विवाह किया था। उसने युवती पर भी नाराजगी जताई और उससे सवाल-जवाब किए।

पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सुमित मिश्रा के अनुसार पत्नी की शिकायत के आधार पर विजय के खिलाफ धारा 296, 115 और 351 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले में होटल से जुड़े साक्ष्यों और उपलब्ध वीडियो की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद युवक का वीडियो वायरल
घटना के बाद विजय का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह भावुक होकर रोता दिखाई देता है और अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर सफाई देता है।

वीडियो में वह दावा करता है कि उसका कुर्ता उतरवाकर उसे बुरी तरह फंसाया गया।

युवक ने जहर खाने की बात भी कही है। उसकी स्वास्थ्य स्थिति और इस दावे की पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है।

हिंदू संगठन से भी जुड़ा होने का दावा
जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि विजय ने ‘केसरिया शक्ति संगठन’ नाम से एक हिंदू संगठन बना रखा है।

उसके किसी स्कूल में संस्कृत शिक्षक के रूप में काम करने की भी जानकारी सामने आई है।

पुलिस उसके सामाजिक और व्यक्तिगत परिचितों से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है।

छह महीने पहले पानी की टंकी पर चढ़ा था
विजय इससे पहले करीब छह महीने पहले भी जावरा में चर्चा में आया था।

उसने सरकारी पुस्तकालय खोलने की मांग को लेकर इकबालगंज स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था।

उस समय वह हाथ में तिरंगा लेकर टंकी पर बैठ गया था। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे तक उससे बातचीत की।

पुस्तकालय खोलने का आश्वासन मिलने के बाद वह नीचे उतरा था।

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी
होटल में पत्नी के पहुंचने, पति और युवती के मिलने, उसके बाद हुए विवाद और युवक के वायरल वीडियो इन सभी पहलुओं को पुलिस अलग-अलग स्तर पर जांच रही है।

पुलिस यह भी पता कर रही है कि होटल में दोनों किस उद्देश्य से पहुंचे थे और घटना के बाद सामने आए आरोपों में कितनी सच्चाई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जलवा दी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

6 minutes ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

19 minutes ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

31 minutes ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

37 minutes ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

about 1 hour ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 1 hour ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

about 1 hour ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

about 1 hour ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

about 1 hour ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

about 1 hour ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 2 hours ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 2 hours ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 2 hours ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 3 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 3 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!