शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; जान से मारने की दी धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद बिलाल के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
शादी का वादा कर बनाए संबंध
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी मोहम्मद बिलाल ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी आधार पर उसका विश्वास जीता। युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उसके सामने धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी।
मुस्लिम बनने का दबाव बनाने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे कहा कि शादी के लिए उसे धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनना होगा। युवती ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद पीड़िता खजराना थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई।
गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पहले से दर्ज है दुष्कर्म का केस
पुलिस जांच में सामने आया है कि मोहम्मद बिलाल के खिलाफ आजाद नगर थाना क्षेत्र में भी दुष्कर्म का एक अन्य मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड के साथ मौजूदा मामले से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!