युवक की चाकू मारकर हत्या: आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
सादलपुर थाना क्षेत्र के गुणावद गांव में गुरुवार रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।
मृतक की पहचान विकास कायस्त के रूप में हुई है।
तिरुपति होटल के बाहर हुई घटना
पुलिस के अनुसार, घटना तिरुपति होटल के बाहर हुई, जहां दो पक्षों के बीच विवाद के बाद चाकू से हमला किया गया।
गंभीर रूप से घायल विकास को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुरानी रंजिश में विवाद, फिर चाकूबाजी
पुलिस के मुताबिक, गुणावद स्थित तिरुपति होटल में विकास कायस्त और गांव के गोलू के बीच कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोग शराब के नशे में थे।
बहस बढ़ने पर चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है। हमले में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों का दावा है कि वह करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना में बलराम सोलंकी और सुनील सुनेर भी घायल हुए हैं।
परिजनों का दावा करीब 40 लोग थे हमले में शामिल
विकास के परिजनों ने दावा किया है कि हमले में करीब 40 लोग शामिल थे।
हालांकि, वारदात में वास्तव में कितने लोग शामिल थे और किसने पहला वार किया, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस चश्मदीदों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे व्यापारिक प्रतिस्पर्धा भी एक संभावित वजह हो सकती है।
क्षेत्र में कथित अवैध डीजल कारोबार को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल इस पहलू की जांच की जा रही है और हत्या का कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
एक संदिग्ध हिरासत में, पुलिस टीम गठित
घटना की सूचना मिलते ही सादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई है।
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका, हमले में शामिल लोगों की संख्या और घटना के पीछे की वजह का पता जांच तथा चश्मदीदों के बयानों के आधार पर लगाया जाएगा।
पोस्टमॉर्टम को लेकर परिजनों में नाराजगी
शव का पोस्टमॉर्टम नहीं होने को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई है। इस मुद्दे पर परिवार और समाज के लोगों में आक्रोश बताया जा रहा है।
पोस्टमॉर्टम की स्थिति और उसमें देरी या अन्य कारणों को लेकर संबंधित पक्षों से आधिकारिक जानकारी लिया जाना बाकी है।
फोरलेन पर शव रखकर चक्काजाम
युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
प्रदर्शन के चलते मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
समाज के लोगों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!