युवक की गोली मारकर हत्या: बदमाशों ने घेरकर किया हमला; चार गोलियां मारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र से गुरुवार रात एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया। बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उसे चार गोलियां मार दीं। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुरानी रंजिश को माना जा रहा वजह
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार घटना गुलाब बाग कॉलोनी की है। मृतक की पहचान अभयेंद्र सिंह पुत्र अटल सिंह तोमर निवासी अग्रवाल कॉलोनी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।
चार महीने पहले ही जेल से छूटा था मृतक
बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में अभयेंद्र सिंह ने भिंड में हुए चर्चित विष्णु यादव हत्याकांड को अंजाम दिया था। उसी मामले की दुश्मनी के चलते अब उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक करीब चार महीने पहले ही अभयेंद्र जेल से छूटा था और इसके बाद इंदौर में रहकर काम कर रहा था।
कॉन्ट्रैक्टर का काम कर रहा था
सूत्रों के अनुसार मृतक भिंड में रेत कारोबार से जुड़ा हुआ था और इंदौर में कॉन्ट्रैक्टर का काम कर रहा था। पुलिस को शक है कि विष्णु यादव हत्याकांड का बदला लेने के लिए मृतक के भाई गुलशन यादव और उसके साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
घेरकर गोली मारी
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले अभयेंद्र की रेकी की और फिर गुरुवार रात उसे घेरकर गोली मार दी। घटना के बाद लसूडिया थाना पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!