ट्रिप पर गया युवक लापता: दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र का 27 वर्षीय गणेश बुखार ओडिशा ट्रिप के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह 5 सितंबर को दोस्तों के साथ बस से ओडिशा गया था और 14 सितंबर तक इंदौर लौटना था, लेकिन वापस नहीं आया।
करीब एक महीने बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बुधवार को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई।
विवाद के बाद ट्रेन में बैठाने का दावा
गणेश की मां लालूबाई ने 13 सितंबर को लसूड़िया थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, गणेश के साथ ओडिशा गए दोस्त भूपेंद्र और अन्य साथियों ने बताया कि 7 सितंबर की रात गणेश ने शराब के नशे में विवाद किया था।
परिजनों का कहना है कि दोस्तों ने बताया कि अगले दिन यानी 8 सितंबर की सुबह गणेश को नागपुर जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया गया था। परिवार ने जब रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जानकारी ली तो गणेश के ट्रेन में चढ़ने की पुष्टि नहीं हुई।
परिजनों के मुताबिक, जिस होटल में गणेश के विवाद करने की बात बताई गई थी, वहां के संचालक ने भी किसी तरह के झगड़े की जानकारी होने से इनकार किया है।
ओडिशा जाकर परिवार ने की तलाश
परिजन का आरोप है कि गुमशुदगी की शिकायत के बाद उन्हें लसूड़िया पुलिस से पर्याप्त मदद नहीं मिली और खुद ओडिशा जाकर गणेश की तलाश करने की सलाह दी गई।
इसके बाद परिवार ओडिशा पहुंचा और विभिन्न मंदिरों तथा आसपास के इलाकों में गणेश की तस्वीर दिखाकर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
एक महीने बाद भी सुराग नहीं
बुधवार को परिवार पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिलने पहुंचा। परिजन का आरोप है कि लसूड़िया पुलिस उन्हें बार-बार थाने बुलाती रही और खुद ओडिशा जाकर तलाश करने की बात कहती रही। परिजनों के मुताबिक, शाम तक थाने पर बैठे रहने के बावजूद उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिली।
परिवार ने पुलिस से गणेश की तलाश के लिए मामले की गंभीरता से जांच करने और दोस्तों के बताए घटनाक्रम की भी जांच कराने की मांग की है। गणेश आखिर कहां गया और 8 सितंबर को उसके साथ क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!