खबर
Top News

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी: पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 12:28 pm
शेयर करें:
AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एआई आधारित ट्रेडिंग एप के जरिए भारी मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 7.20 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपए जमा कराए
आरोपियों ने पहले युवक से 100 डॉलर निवेश कराए और बाद में 50 डॉलर की रकम वापस कर उसका भरोसा जीत लिया। इसके बाद बोनस, मेगा ट्रेड, ब्रोकरेज और टैक्स के नाम पर अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपए जमा कराए गए।

परदेशीपुरा पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कॉल कर बताया- रोज 5 से 10 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा
पुलिस के मुताबिक फरियादी विजय बैरवा निजी कंपनी में काम करते हैं। 7 अगस्त को उनके मोबाइल पर अंकित पाल नाम के व्यक्ति का फोन आया।

उसने विजय को 'वैल्यू ट्रेड' नाम के एआई आधारित ट्रेडिंग एप के बारे में बताया और दावा किया कि इसमें 100 डॉलर निवेश करने पर रोजाना 5 से 10 प्रतिशत तक मुनाफा मिल सकता है। विजय एप की लिंक नहीं खोल सके तो आरोपी ने उनके दस्तावेज लेकर खुद ट्रेडिंग अकाउंट बना दिया।

10 अगस्त को विजय ने करीब 10 हजार रुपए निवेश किए। अगले दिन एप पर 104 डॉलर का बैलेंस दिखाई दिया। कुछ दिन बाद बैलेंस 152 डॉलर पहुंच गया। विजय ने 50 डॉलर निकालने का प्रयास किया, जो उनके बैंक खाते में भी आ गए। रकम वापस मिलने के बाद उन्हें एप और आरोपी पर भरोसा हो गया।

बोनस और मेगा ट्रेड के नाम पर बढ़ती गई रकम
20-21 अगस्त के दौरान आरोपी ने 5 हजार डॉलर का बोनस दिलाने की बात कही और इसके लिए 500 डॉलर यानी करीब 47 हजार रुपए जमा कराए। इसके अगले दिन मेगा ट्रेड के नाम पर करीब 62 हजार रुपए और ट्रांसफर करवाए गए।

28 अगस्त तक एप पर विजय का बैलेंस 19 हजार डॉलर से अधिक दिखाया गया। जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपी ने कंपनी की पॉलिसी बदलने का हवाला देते हुए ब्रोकरेज चार्ज मांगा। इसके नाम पर विजय से करीब 1 लाख रुपए और जमा करा लिए गए।

क्रॉस कंट्री टैक्स के नाम पर भी मांगे 71 हजार
1 सितंबर को अशोक नाम के व्यक्ति ने खुद को अकाउंट सेक्शन का कर्मचारी बताया। उसने 15 हजार डॉलर निकालने के लिए 750 डॉलर यानी करीब 71 हजार रुपए क्रॉस कंट्री टैक्स के नाम पर मांगे।

इसके बाद मनीष नाम के व्यक्ति ने भी विजय से रकम जमा कराने को कहा। इस तरह अलग-अलग चार्ज, बोनस, ब्रोकरेज और टैक्स के नाम पर आरोपियों ने विजय से कुल 7.20 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए।

रकम नहीं मिली तो एप की पड़ताल की
लगातार रकम जमा करने के बावजूद जब विजय को अपनी रकम वापस नहीं मिली तो उन्होंने एप और संबंधित कंपनी के बारे में जानकारी जुटाई। जांच में उन्हें पता चला कि 'वैल्यू ट्रेड' नाम से कोई अधिकृत एआई ट्रेडिंग कंपनी मौजूद नहीं है।

ठगी का एहसास होने के बाद विजय ने नेशनल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके आधार पर परदेशीपुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंक खातों और पैसों के ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाकर उनकी पहचान करने में लगी है।

संबंधित समाचार

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई:केक में मिली फफूंद; रेस्टोरेंट की रसोई में घूमते मिले कॉकरोच

1 minute ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया

14 minutes ago
जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप
Top News

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

32 minutes ago
एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

34 minutes ago
अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत
Top News

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

about 1 hour ago
गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक
Top News

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

about 1 hour ago
खेल में ठगी
Top News

खेल में ठगी:अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश

about 1 hour ago
बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस
Top News

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

about 17 hours ago
शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

about 18 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

about 18 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

about 18 hours ago
लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस
Top News

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

about 18 hours ago
भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग
Top News

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

about 19 hours ago
5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार
Top News

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

about 19 hours ago
हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा
Top News

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

about 19 hours ago
होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी
Top News

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

about 19 hours ago
लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी
Top News

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

about 19 hours ago
पर्यटन का नया रिकॉर्ड
Top News

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

about 19 hours ago
बिल्डर मौत मामले की जांच तेज
Top News

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

about 19 hours ago
खरीदारों का दावा
Top News

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!