युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या: फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के अरेरा कॉलोनी क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक और उसकी 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका के शव एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले।
गुरुवार रात युवक ने अपने दोस्त को ऑडियो मैसेज भेजा था, जिसमें उसने अलविदा कहते हुए दोस्त के प्रति आभार जताया।
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
मैसेज सुनकर दोस्त उसके कमरे पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर दोनों के शव दिखाई दिए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
परिवार नेपाल गया था, युवक घर में अकेला था
पुलिस के मुताबिक, अमन सारूमगर (22), पिता तारा बहादुर, अरेरा कॉलोनी के ई-7 क्षेत्र में मकान नंबर 57 के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था।
उसका परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। अमन की मां इसी बंगले में खाना बनाने का काम करती थीं।
अमन अपने पिता के साथ 11 नंबर स्थित गणेश मंदिर के पास फास्ट फूड का ठेला लगाता था।
पुलिस के अनुसार, उसका परिवार करीब एक सप्ताह पहले नेपाल गया था। इस दौरान अमन घर में अकेला रह रहा था।
बताया गया कि गुरुवार शाम अमन ने अपने दोस्त आर्यन से शराब लाने को कहा था। शराब देने के बाद आर्यन अपने कमरे पर लौट गया।
रात 8 बजे दोस्त को भेजा आखिरी ऑडियो मैसेज
गुरुवार रात करीब 8 बजे अमन ने आर्यन को मोबाइल पर एक ऑडियो मैसेज भेजा।
उसमें उसने दोस्त से कहा कि उसने अब तक उसके लिए बहुत कुछ किया है और वह उसका एहसान हमेशा याद रखेगा। मैसेज के अंत में उसने अलविदा कहा।
ऑडियो सुनकर आर्यन को अनहोनी की आशंका हुई। वह तुरंत अमन के कमरे पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला।
खिड़की से अंदर देखने पर अमन और उसकी नाबालिग प्रेमिका फंदे पर लटके दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, अमन और किशोरी की पहचान करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे रिश्ते में आ गए। किशोरी हबीबगंज क्षेत्र की रहने वाली थी और दसवीं कक्षा में पढ़ती थी।
उसके पिता कपड़े की दुकान पर सेल्समैन हैं। परिवार में उसका एक बड़ा भाई भी है।
पोस्ट की जांच जारी
जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले अमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की तस्वीर पोस्ट की थी।
हालांकि, इस पोस्ट का घटना से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने भी इसे मौत की वजह के रूप में स्थापित नहीं किया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
जांच अधिकारी सी. अजय दुबे के मुताबिक, दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम गांधी मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी में कराया जा रहा है।
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
पुलिस ऑडियो मैसेज, सोशल मीडिया पोस्ट, परिजनों और परिचितों से मिली जानकारी सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!