युवक ने की आत्महत्या: खुद को गोली मारकर दी जान; कमरे में मिला लहूलुहान शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
एक 35 वर्षीय युवक ने कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक खून से लथपथ पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कमरे में मिला लहूलुहान शव
मामला देहात थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव का है। मृतक की पहचान रवि शाक्य के रूप में हुई है। वह हैदराबाद में होटल में काम करता था और करीब 5 दिन पहले ही फसल कटाई के लिए गांव लौटा था।
भाई ने बताई पूरी घटना
मृतक के भाई मुकेश के अनुसार रवि उनके साथ खेत पर गया था। शाम को घर लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद परिवार वाले कमरे में पहुंचे।
घर में नहीं थी पत्नी
पुलिस के मुताबिक, घटना के समय रवि की पत्नी मायके गई हुई थी। उसकी बहन की सगाई के चलते वह करीब एक महीने से वहीं रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही वह वापस ससुराल पहुंची।
सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी
मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!