नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक: इस वजह से उठाया ये कदम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
नगर निगम की मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उस समय अधिकारी भी हैरान रह गए, जब एक युवक गले में नोटों की माला पहनकर अपनी शिकायत लेकर पहुंच गया।
रिश्वत मांगी जा रही
युवक का आरोप था कि बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए उससे 3500 रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। पीड़ित युवक की पहचान रूप सिंह बघेल के रूप में हुई है।
बार-बार पैसों की मांग की जा रही
उसने अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि जब बार-बार पैसों की मांग की जा रही है तो वह अब सार्वजनिक तौर पर रिश्वत देने के लिए तैयार है, ताकि उसका राशन कार्ड बन सके।
पहले 1500, फिर 500-1000 रुपए की मांग का आरोप
रूप सिंह बघेल के मुताबिक, उसके बीपीएल कार्ड को लेकर एसडीएम कार्यालय से आदेश जारी हो चुका है।
इसके बावजूद नगर निगम में आदेश का पालन कराने के नाम पर उससे कथित तौर पर अलग-अलग किस्तों में पैसे मांगे जा रहे थे।
उसका आरोप है कि पहले 1500 रुपए, इसके बाद 500 से 1000 रुपए और फिर 500 रुपए देने के लिए कहा गया।
लगातार पैसों की मांग से परेशान होकर उसने निगम आयुक्त के सामने अपनी शिकायत रखी और विरोध के तौर पर नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा।
रिश्वत नहीं देने पर राशन बंद होने का दावा
रूप सिंह का कहना है कि उसने रिश्वत की रकम नहीं दी तो उसका राशन बंद हो गया। उसके अनुसार, इसका असर आयुष्मान कार्ड पर भी पड़ा है।
युवक ने अधिकारियों के सामने अपनी पारिवारिक स्थिति बताते हुए कहा कि उसके परिवार में एक व्यक्ति कैंसर से पीड़ित है।
ऐसे में जब वह छोटी रकम भी रिश्वत के तौर पर देने में सक्षम नहीं है, तो महंगे इलाज का खर्च उठाना उसके लिए बेहद मुश्किल है।
रूप सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
उसका कहना था कि शिकायतों पर अक्सर जांच का भरोसा दिया जाता है, लेकिन यदि कड़े निर्देश जारी हों तो कर्मचारियों में रिश्वत मांगने की हिम्मत नहीं होगी।
जनसुनवाई में फायर सेफ्टी का मामला भी पहुंचा
नगर निगम की जनसुनवाई में शहर के कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया।
आवेदक शिशुपाल सिंह ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि शहर के कई कोचिंग सेंटर पर्याप्त अग्निशमन इंतजामों के बिना संचालित हो रहे हैं।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, कलेक्टर कार्यालय की ओर से फायर ऑफिसर और भवन अधिकारी को चार-पांच बार आदेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई: प्रदीप सिंह तोमर
मामले को लेकर नगर निगम के अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लिया गया है।
रिश्वतखोरी और फायर सेफ्टी से संबंधित शिकायतों की जांच कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जांच में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!