आप यकीन नहीं करेंगे: इस कलाकार ने क्रिकेटरों को बोतल में उतार दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर शहर अपनी कला और क्रिकेट की दीवानगी के लिए दुनिया भर में मशहूर है, और इसी दीवानगी का एक अनूठा नमूना आज होलकर स्टेडियम के बाहर देखने को मिला।
कस्टम डिपार्टमेंट में पदस्थ इंस्पेक्टर राजेश स्वामी ने अपनी जादुई कूची से शराब की खाली बोतलों को ऐसा नया रूप दिया है कि देखने वाले अपनी आँखें मलते रह गए।
कांच की बोतलों पर क्रिकेट के भगवान
राजेश ने इन कांच की बोतलों पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा सहित कई स्टार क्रिकेटरों की शानदार पेंटिंग्स बनाई हैं।
खास बात ये रही कि आज राजेश अपनी इन कलाकृतियों के साथ होलकर स्टेडियम के बाहर पहुंचे। उन्हें देखते ही क्रिकेट फैंस का वहां मजमा लग गया।
मास्टरपीस में बदल दिया
जिस कचरे वाली बोतल को लोग सड़क किनारे फेंक देते हैं, उसे राजेश ने एक मास्टरपीस में बदल दिया है।
बोतलों पर बनी सचिन की वो चिर-परिचित मुस्कान और लारा का वो आक्रामक अंदाज़ इतना सजीव लग रहा था कि स्टेडियम के बाहर से निकलने वाला हर इंदौरी रुककर यही कह रहा था अरे भिया, ये तो एकदम फाडू काम कर दिया आपने!
सोशल मीडिया पर छा गए
राजेश स्वामी की ये कलाकारी सोशल मीडिया पर भी जमकर सुर्खियां बटोर रही है।
एक जिम्मेदार अफसर होने के साथ-साथ क्रिकेट के प्रति उनका यह समर्पण बताता है कि इंदौर की रगों में खेल और आर्ट किस कदर बसता है।
क्रिकेट का संसार बोतलों पर
ड्यूटी से वक्त मिलते ही राजेश अपनी पेंटिंग किट उठाकर बोतलों पर क्रिकेट का संसार रचने बैठ जाते हैं। आज होलकर के बाहर उनकी इन बोतलों ने चर्चा बटोरी और लोगों ने उनके इस हुनर की जमकर तारीफ की।
संबंधित समाचार

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!