यशवंत निवास रोड रहा दिनभर जाम की चपेट में: नर्मदा लाइन जोड़ने के लिए खोदा गड्ढा; नगर निगम की गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली से वाहन चालक परेशान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की प्रशासनिक लापरवाही और बिना पूर्व योजना खोदे जा रहे गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। यशवंत निवास रोड पर नर्मदा की इंटरलाइन कनेक्शन डालने के नाम पर बीचों-बीच खोदे गए गड्ढे ने यातायात व्यवस्था ध्वस्त कर दी। सुबह से देर रात तक मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और राहगीर मिनटों का सफर तय करने में लंबे समय तक जूझते रहे।
काम शुरू करने से पहले न तो ट्रैफिक पुलिस से समन्वय कर वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण किया गया और न ही सड़क पर सुरक्षा संकेतक लगाए गए। आधी सड़क बंद हो जाने से चार पहिया, दोपहिया वाहन और बसें आपस में उलझती रहीं।
जाम में फंसे वाहन चालक दिनभर नगर निगम को कोसते रहे, लेकिन मौके पर स्थिति संभालने न तो नगर निगम का कोई अधिकारी पहुंचा और न ही यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे।
नर्मदा जल वितरण सुधार का हवाला देकर सड़क खोद दी गई, लेकिन कार्य पूरा करने की समय-सीमा तय नहीं की गई।
शहर के व्यस्त इलाके में ट्रैफिक संकट
शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार यशवंत निवास रोड पर बने इस ट्रैफिक संकट ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश के बावजूद ठेकेदारों और इंजीनियरों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जनप्रतिनिधि आश्वासन देने तक सीमित हैं, जबकि धरातल पर नागरिक परेशान हैं।
ठेकेदार अपनी सहूलियत से काम कर रहे हैं और निगम प्रशासन मूकदर्शक बना है। बिना पूर्व चेतावनी और रूट डायवर्जन के सड़कें खोदने का यही ढर्रा रहा, तो ऐसी ही अव्यवस्था बनेगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!