वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ: 1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, गंजबासौदा/विदिशा।
मकान के छज्जे पर गुटखा थूकने पहुंचे 60 वर्षीय बुजुर्ग की 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद बुजुर्ग का शव छज्जे पर ही लटका रह गया।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। हादसे ने रिहायशी इलाकों में मकानों के करीब से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
निर्माणाधीन मकान में काम भी करते थे बुजुर्ग
घटना विदिशा जिले के गंजबासौदा शहर के वार्ड नंबर 6 की है। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय बुजुर्ग एक निर्माणाधीन मकान में किराए से रहते थे और वहीं काम भी करते थे।
इसी दौरान वह गुटखा थूकने के लिए मकान के छज्जे पर पहुंचे। ऊपर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
छज्जे पर लटका रहा शव, मौके पर जुटे लोग
हादसे के बाद बुजुर्ग का शव छज्जे पर ही लटका रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर गंजबासौदा शहर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मकान के करीब से गुजर रही बिजली लाइन पर सवाल
स्थानीय लोगों के मुताबिक, निर्माणाधीन मकान के ऊपर से 11 केवी की बिजली लाइन काफी नजदीक से गुजर रही है। इस स्थिति को लेकर लोगों ने चिंता जताई है।
उनका कहना है कि रिहायशी और निर्माणाधीन भवनों के पास से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों के संबंध में जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। लोगों ने बिजली विभाग से लाइन को शिफ्ट करने या सुरक्षा के उचित उपाय करने की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
एडिशनल एसपी मोनिका तिवारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच की जा रही है। फिलहाल हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।
घटना के बाद मकानों के आसपास से गुजरने वाली हाईटेंशन बिजली लाइनों की सुरक्षित दूरी और आवश्यक सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ

विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर

तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण

वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश

पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू:इस पर लगाई पूरी तरह से रोक; अब ऐसे करना होगा आवेदन

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा:महिला और पुरुष की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट:टनल का सफल ट्रायल पूरा; अब CRS निरीक्षण पर नजर, मंजूरी मिलने के बाद रेल सेवा शुरू होने की दिशा में बढ़ेगा काम

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:इंदौर की युवती का आरोप; दो आरोपियों पर केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!