दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई: 2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा को लेकर ग्वालियर पुलिस ने अवैध रूप से रखे खतरनाक रसायनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
सोमवार रात बहोड़ापुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दो गोदामों पर छापा मारकर कुल 645 किलो 310 ग्राम प्रतिबंधित कैल्शियम कार्बाइड जब्त किया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों गोदामों में बिना वैध लाइसेंस के इसका भंडारण किया जा रहा था। मामले में दोनों संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
राजा स्टील के गोदाम से 600 किलो कार्बाइड मिला
पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजा स्टील के गोदाम में बड़ी मात्रा में खतरनाक रसायन रखा हुआ है।
प्रभारी एसपी जयराज कुबेर के निर्देश पर सीएसपी कृष्ण पाल सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार रात गोदाम पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान छह सीलबंद लोहे के ड्रमों में 600 किलो कैल्शियम कार्बाइड मिला।
मौके पर मौजूद रीकेश पसरीजा (35), निवासी शिंदे की छावनी, से पुलिस ने भंडारण का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह इसे प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने रसायन जब्त कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
छारिया हार्डवेयर के गोदाम में भी मिला प्रतिबंधित रसायन
पहली कार्रवाई के करीब 30 मिनट बाद, रात 9 बजे पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर के पार्किंग नंबर-01 स्थित छारिया हार्डवेयर स्टोर के गोदाम पर छापा मारा।
यहां संचालक अनिल कुमार छारिया (53) के कब्जे से लोहे के ड्रम में रखा 45 किलो 310 ग्राम कैल्शियम कार्बाइड बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, अनिल कुमार छारिया भी भंडारण का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके। इसके बाद उनके खिलाफ भी बहोड़ापुर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।
22 अक्टूबर को जारी हुआ था प्रतिबंधात्मक आदेश
ग्वालियर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने 22 अक्टूबर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर कैल्शियम कार्बाइड के निर्माण, संग्रहण और क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया था। पुलिस के मुताबिक, इसके बावजूद दोनों गोदामों में रसायन का भंडारण किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान कुल 645 किलो 310 ग्राम कैल्शियम कार्बाइड जब्त किया गया। पुलिस अब मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।
पानी के संपर्क में आते ही निकलती है ज्वलनशील गैस
कैल्शियम कार्बाइड नमी या पानी के संपर्क में आने पर एसिटिलीन गैस छोड़ता है।
यह गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है और आग लगने या विस्फोट का खतरा पैदा कर सकती है।
त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों और व्यावसायिक गोदामों में ऐसे रसायन का असुरक्षित भंडारण गंभीर हादसे की वजह बन सकता है।
इसी खतरे को देखते हुए पुलिस ने त्योहारों से पहले गोदामों की जांच और अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज की है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पति पार्किंग में गया और 26 सेकंड में गायब हुई पत्नी:20 दिन बाद लौटी तो बोली- भागी नहीं, लिफ्ट ली थी; पुलिस को बताई अलग कहानी

फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा:बुजुर्ग की हुई मौत

वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ

विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर

तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश

वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू:इस पर लगाई पूरी तरह से रोक; अब ऐसे करना होगा आवेदन

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा:महिला और पुरुष की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!