जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार: सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीन का विवाद एसडीएम कोर्ट तक पहुंचा, जहां से बेदखली का आदेश मिलने के बाद कब्जा लेने पहुंचे कॉलोनाइजर और यादव परिवार के बीच बड़ा बवाल हो गया।
दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए
बड़ा बांगड़दा स्थित जमीन के सीमांकन के लिए आरआई और पटवारी पहुंचे थे, लेकिन यादव परिवार नपती नहीं होने देना चाहता था।
देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हंगामा शुरू हो गया।
पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा
हालात बिगड़ने पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। अधिकारियों से अभद्रता की बात भी सामने आई है। विवाद के बाद दोनों पक्ष बड़ी संख्या में गांधी नगर थाने पहुंच गए, जहां पुलिस मामले को संभालने में जुटी है।
गांधी नगर टीआई अनिल यादव के मुताबिक
कॉलोनाइजर राजेश ने छत्रपति नगर के यादव परिवार से जमीन खरीदी थी। जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
मामला एसडीएम कोर्ट पहुंचा, जहां से कब्जाधारियों को जमीन से बेदखल करने का आदेश जारी हुआ। इसके बाद राजेश पुलिस प्रशासन के साथ जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा।
सीमांकन के लिए आरआई और पटवारी भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन यादव परिवार ने नपती का विरोध शुरू कर दिया।
मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई
इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है, जमीन की नपती को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर कहासुनी के साथ मारपीट की बात भी सामने आई।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला संभाला
अधिकारियों से अभद्रता किए जाने की भी जानकारी मिली है। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला संभाला। विवाद के बाद दोनों पक्ष अपने समर्थकों के साथ गांधी नगर थाने पहुंच गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!