रेवती रेंज में 13.10 लाख पेड़ों का विश्व रिकॉर्ड: इंदौर ने फिर रचा इतिहास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर ने फिर पर्यावरण संरक्षण में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रेवती रेंज में लगाए पौधों की गिनती के बाद एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 13 लाख 10 हजार 12 जीवित पेड़ों की पुष्टि की। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष इस उपलब्धि के साक्षी बने।
जानकारी देते हुए अक्षय कांती बम ने बताया कि रेवती रेंज में वर्ष 2024 में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में इंदौरवासियों ने एक दिन में 12 लाख 41 हजार से अधिक पौधे लगाए थे। पौधों के संरक्षण के लिए नर्सरी तैयार की गई, ताकि सूखने वाले पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए जा सकें।
वर्ष 2025 में भी यहां एक लाख पौधों का रोपण किया गया। एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने 7 अगस्त से पौधों की गणना कर जीवित पौधों की संख्या का सत्यापन किया।
पीएम के संकल्प को विजयवर्गीय ने सिद्धि तक पहुंचाया... इस अवसर पर बीएल संतोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प को इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने सिद्धि तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इंदौर ने केवल पौधे नहीं लगाए, बल्कि दो वर्षों तक उनका संरक्षण कर उन्हें वृक्ष बनाया।
रेवती रेंज की पथरीली जमीन का हरियाली में बदलना इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के बाद अब इंदौर को देश की अग्रणी ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
इंदौर को क्लीन से ग्रीन बनाने की दिशा में बढ़ना है आगे... इस अवसर पर विजयवर्गीय ने कहा कि पेड़ कार्बन डाईऑक्साइड ग्रहण कर ऑक्सीजन देते हैं, इसलिए एक पेड़ लगाना शिवालय बनाने के समान है। उन्होंने कहा कि इंदौर को अब क्लीन से ग्रीन बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है।
इस वर्ष 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और अभियान प्रत्येक रविवार को जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से जन्मदिन जैसे अवसरों पर पौधा लगाने की अपील की। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का हिस्सा है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शहर के ग्रीन एरिया को 9 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का लक्ष्य है और इसी दिशा में चरणबद्ध तरीके से बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है।
जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि रेवती रेंज में रविवार को 51 हजार पौधे लगाए गए। इसके लिए 51 हजार गड्ढे तैयार किए गए थे। अभियान में 400 मजदूर, 6 ट्रैक्टर, 2 पोकलेन और 4 जेसीबी लगाए गए। रेवती रेंज में फल उद्यान विकसित किया जा रहा है, जिससे आगामी वर्षों में नगर निगम को आय होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों समेत 12 हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता की।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!