महिलाओं की गला रेतकर हत्या: लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार; 8 किलोमीटर दूर मिले शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गोवा।
शहर से डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। यहां दो रूसी महिलाओं की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 37 वर्षीय रूसी नागरिक एलेक्सी लियोनोव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने दोनों महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से की।
मृतक महिलाओं की पहचान
गोवा पुलिस के अनुसार, मृतक महिलाओं के नाम एलेना कस्थानोवा (37) और एलिना वानीवा (37) है। दोनों की हत्या चाकू से गला रेतकर की गई थी। इसके साथ ही उनके हाथ पीठ के पीछे रस्सी से बंधे हुए पाए गए, जिससे यह साफ होता है कि हत्या पूरी योजना के तहत की गई।
पहले लिव-इन पार्टनर की हत्या
मामला तब उजागर हुआ जब गुरुवार रात अरंबोल इलाके में एक किराए के मकान से एलेना कस्थानोवा का शव बरामद किया गया। मकान मालकिन की शिकायत के मुताबिक, वारदात रात 11 बजे के बाद हुई। जांच के दौरान पुलिस एक ही हत्या की तह तक पहुंची ही थी कि घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर मोरजिम इलाके में एक और रूसी महिला एलिना वानीवा की हत्या की सूचना मिली।
तीनों एक-दूसरे को जानते थे
पुलिस जांच में सामने आया कि एलिना वानीवा, आरोपी एलेक्सी लियोनोव और उसकी लिव-इन पार्टनर एलेना कस्थानोवा- तीनों एक-दूसरे को जानते थे और आपस में दोस्त थे।
झगड़े के बाद वारदात को दिया अंजाम
पुलिस को दिए गए बयानों के अनुसार आरोपी और कस्थानोवा करीब एक महीने से किराए के मकान में साथ रह रहे थे। 14 जनवरी को दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ। कस्थानोवा ने पड़ोस में रहने वाली एक रूसी महिला से बीच-बचाव करने की गुहार लगाई, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद देर रात कस्थानोवा की चीखें सुनाई दीं।
हत्या के बाद आरोपी हुआ फरार
पड़ोसी महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह कमरे तक पहुंची, तब तक एलेक्सी लियोनोव पहली मंजिल की बालकनी से कूदकर फरार हो चुका था। इसके बाद आरोपी ने 15 जनवरी की शाम करीब 8 किलोमीटर दूर मोरजिम गांव पहुंचकर एलिना वानीवा की भी हत्या कर दी।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने दोनों महिलाओं की हत्या क्यों की क्या इसके पीछे जलन, विवाद या कोई अन्य आपराधिक कारण था। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, मानसिक स्थिति और बैकग्राउंड की भी गहन जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों में दहशत
इस घटना के बाद रूसी पर्यटकों की आवाजाही वाले इलाकों में रह रहे स्थानीय लोगों और विदेशी नागरिकों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!