निगम को फिर याद आई फायर सेफ्टी: 7 ठिकानों पर जड़े ताले; भंवरकुआं हादसे के बाद फिर शुरू हुई कार्रवाई, पहले से चल रही जांच के बावजूद भवनों में नहीं मिले सुरक्षा इंतजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं के विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने के बाद नगर निगम एक बार फिर फायर सेफ्टी को लेकर मैदान में उतर आया है। शनिवार को हॉस्टल की चौथी मंजिल पर आग भड़की थी।
उस समय छात्राओं को पीछे के रास्ते से बाहर निकालना पड़ा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद अब निगम ने शहर में जांच का दायरा बढ़ाते हुए सात और ठिकानों को सील कर दिया।
हैरानी यह है कि शहर में फायर सेफ्टी को लेकर पहले से अभियान चल रहा था। कई भवनों को नोटिस दिए गए, कुछ पर ताले भी लगाए गए, लेकिन इसके बावजूद हॉस्टल में आग लगने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। सवाल यह है कि जब जांच अभियान चल रहा है तो ऐसी लापरवाही आखिर बच कैसे निकल रही है?
कहीं होटल तो कहीं हॉस्टल का किचन बंद: आयुक्त क्षितिज सिंघल के आदेश पर अपर आयुक्त प्रखर सिंह के निर्देशानुसार भवन अधिकारियों और निरीक्षकों ने कार्रवाई की। होटल एसएस इन में जरूरी अग्निशमन उपकरण नहीं मिले तो उसे सील कर दिया गया।
मंगल नगर में अग्रवाल कमर्शियल एजेंसी का कार्यालय, गीतांजलि हॉस्टल का किचन, दो दुकानें और एक गोदाम भी बंद कराए गए। इसके अलावा सत्कार गर्ल्स हॉस्टल का किचन, अनुष्का टीवीएस सर्विस सेंटर का स्पेयर पार्ट रूम और हरिओम डिस्ट्रीब्यूटर का कार्यालय सील किया गया। स्टैंजा लिविंग हॉस्टल के कैफेटेरिया, प्ले एरिया और एमेनिटीज पर भी ताले लगाए गए।
20 भवनों में सीलिंग के बाद जागे संचालक: नगर निगम के मुताबिक पहले नोटिस और सीलिंग की कार्रवाई झेल चुके 20 भवनों में अब फायर सेफ्टी सिस्टम स्थापित कराए गए हैं। इनमें द क्यूब, सतगुरु बॉयज हॉस्टल, विकास रीजेंसी, रेनेसां कॉलेज, व्हाइट लोटस बिल्डिंग, ओम कोचिंग क्लासेस, 7 क्लाउड गार्डन, प्रॉस्पेरिटी टावर, होटल सनशाइन, होटल वीर पैलेस, होटल शिवानी, विद्यसागर लाइब्रेरी और गीतांजलि प्लाजा सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। होटल रॉयल ब्लू में सर्वे किया गया है, जबकि शरद इलेक्ट्रिकल में उपकरण लगाने का काम अभी जारी है।
हादसे के बाद ही क्यों याद आती है सुरक्षा?
नगर निगम का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य भवन सील करना नहीं, बल्कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, लेकिन भंवरकुआं की घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि निरीक्षण अभियान के बावजूद हॉस्टलों में अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था कितनी प्रभावी है।
सिर्फ नोटिस देना, उपकरण लगवाना और सीलिंग की सूची जारी करना पर्याप्त नहीं है। निगम को यह भी देखना होगा कि फायर अलार्म, अग्निशमन यंत्र, हाइड्रेंट, पंप और आपातकालीन निकास वास्तव में काम कर रहे हैं या नहीं। छात्राओं और आम लोगों की सुरक्षा का सवाल है, इसलिए कार्रवाई हादसे के बाद नहीं, उससे पहले दिखाई देनी चाहिए।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!