इंदौर में पानी की कमी से औद्योगिक क्षेत्रों में गहराया जल संकट: फैक्ट्रियों पर मंडराया बंद होने का खतरा; बोरिंग में घटा पानी, टैंकरों पर बढ़ रही निर्भरता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कम बारिश और भूजल स्तर में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं होने का असर अब इंदौर के औद्योगिक क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है।
बोरिंग में पानी कम होने और स्थानीय जलस्रोतों पर दबाव बढ़ने से उद्योगों के सामने संचालन का संकट खड़ा हो गया है।
इन उद्योगों को ज्यादा परेशानी
सांवेर रोड, पालदा और पोलोग्राउंड सहित शहर के कई औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की कमी को लेकर उद्यमी चिंतित हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी उन उद्योगों को हो रही है, जिनकी उत्पादन प्रक्रिया पानी पर निर्भर है। सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह बोरिंग के पानी पर निर्भर है।
फैक्ट्रियों को अस्थायी रूप से बंद करने की नौबत
यहां नगर निगम की सीमित जलापूर्ति औद्योगिक जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही।
उद्यमियों का कहना है कि जल्द वैकल्पिक और स्थायी व्यवस्था नहीं हुई तो कई इकाइयों का उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
कुछ फैक्ट्रियों को अस्थायी रूप से बंद करने की नौबत भी आ सकती है।
प्रोसेसिंग उद्योगों को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत
ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज (AIMP) के अध्यक्ष प्रकाशचंद जैन और अन्य उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में गहराते जल संकट पर चिंता जताई है।
उनका कहना है कि उद्योग पानी की उचित कीमत देने के लिए तैयार हैं, लेकिन केवल भुगतान करने से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होगी।
इसके लिए पर्याप्त जलस्रोत और नियमित आपूर्ति की व्यवस्था जरूरी है। पालदा औद्योगिक क्षेत्र में करीब 300 से 400 इकाइयां संचालित हैं।
इनमें कई उद्योग ऐसे हैं, जिनकी उत्पादन प्रक्रिया में पानी की बड़ी मात्रा की जरूरत होती है।
डाइंग, कलरिंग, टेक्सटाइल, प्लास्टिक, इंजेक्शन मोल्डिंग, केमिकल और अन्य प्रोसेसिंग उद्योग पानी की कमी से सीधे प्रभावित हो सकते हैं।
वहीं, कम पानी इस्तेमाल करने वाली इकाइयां सीमित संसाधनों के साथ काम जारी रख सकती हैं।
ETP के ट्रीटेड पानी की पाइपलाइन का प्रस्ताव, समयसीमा तय नहीं
औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम की बैठक में ETP (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) से ट्रीट किए गए पानी की आपूर्ति का प्रस्ताव रखा गया था।
इसके लिए अलग पाइपलाइन बिछाने की बात भी सामने आई थी।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उद्योगों को कितनी मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाएगा और पाइपलाइन का काम कब तक पूरा होगा।
AIMP अध्यक्ष प्रकाशचंद जैन के मुताबिक, नगर निगम की पहली प्राथमिकता आम नागरिकों को पीने का पानी उपलब्ध कराना है।
इसके बाद ही उद्योगों को पानी मिल सकेगा। उनका कहना है कि केवल आश्वासन से समस्या का समाधान नहीं होगा।
इसके लिए ठोस योजना, पर्याप्त जलस्रोत और काम पूरा करने की तय समयसीमा जरूरी है।
बोरिंग में घटा पानी, टैंकरों पर बढ़ रही निर्भरता
फार्मा कंपनी से जुड़े अमित चावला के मुताबिक, सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में नर्मदा का पानी नहीं पहुंचता।
यहां की औद्योगिक इकाइयां बोरिंग पर निर्भर हैं, लेकिन अब उनमें भी पानी का स्तर घट रहा है।
नगर निगम ने समय रहते व्यवस्था नहीं की तो उद्यमियों को खुद पानी का इंतजाम करना पड़ेगा और टैंकरों पर निर्भरता बढ़ेगी।
कुछ औद्योगिक क्षेत्रों में टैंकरों से पानी पहुंचाना शुरू भी हो गया है। यह महंगा विकल्प है, जिससे उद्योगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
उद्यमियों का कहना है कि चुनौती केवल पानी की कीमत नहीं, बल्कि उसकी नियमित उपलब्धता है।
पानी खरीदने से बढ़ सकती है उत्पादन लागत
टैंकरों और अन्य वैकल्पिक स्रोतों से पानी खरीदने पर मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ेगी। इसका असर तैयार उत्पादों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
उद्यमियों के मुताबिक, गर्मी के दौरान कई उद्योगों में कामकाज और मांग का दबाव बढ़ता है। ऐसे समय में पर्याप्त पानी नहीं मिला तो उत्पादन और लागत दोनों प्रभावित होंगे।
पानी की कमी महज औद्योगिक इकाइयों तक सीमित नहीं रहेगी। यदि उत्पादन प्रभावित हुआ तो इसका असर कारोबार, रोजगार और बाजार पर भी पड़ सकता है।
ज्यादा भूजल निकालने वाली बोरिंग पर कार्रवाई की तैयारी
उद्यमियों के मुताबिक, नगर निगम ज्यादा भूजल निकालने वाली बोरिंग को अपने नियंत्रण में लेने या उन पर कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।
इसका उद्देश्य आम लोगों के लिए पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
उद्योग जगत का कहना है कि नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयों के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करना जरूरी है।
उद्योग शहर की अर्थव्यवस्था और रोजगार का बड़ा आधार हैं। पानी की कमी से इनका कामकाज प्रभावित हुआ तो उत्पादन के साथ रोजगार पर भी असर पड़ सकता है।
नर्मदा से अतिरिक्त पानी लाने की योजना पर चर्चा
इंदौर में नर्मदा से अतिरिक्त पानी लाने की संभावनाओं पर भी चर्चा चल रही है। नगर निगम स्तर पर बैठकें हो रही हैं और नई योजनाएं तैयार करने की बात कही जा रही है।
AIMP अध्यक्ष प्रकाशचंद जैन और अन्य उद्योगपतियों के मुताबिक, उद्योग जगत की बैठकों में पानी की समस्या लगातार उठाई जा रही है।
करीब 25 से 30 प्रमुख औद्योगिक मुद्दों में यह सबसे अहम विषय बन गया है।
उद्यमियों का कहना है कि अब केवल योजनाओं की घोषणा करने के बजाय उन्हें तय समयसीमा में लागू करना जरूरी है, ताकि उद्योगों को नियमित पानी मिल सके।
पोलोग्राउंड में पानी की टंकी तैयार, कनेक्शन देने का काम जारी
जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर स्वप्निल गर्ग के मुताबिक, लघु उद्योग निगम ने हाल ही में पोलोग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र में पानी की टंकी का निर्माण कराया है।
इसे पोलोग्राउंड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन को सौंप दिया गया है। फिलहाल नगर निगम की ओर से यहां औद्योगिक इकाइयों को पानी के कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
निगम ने जल्द ही सभी उद्योगों को नियमित जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!