मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले प्रोटोकॉल पर विवाद: क्लब में मंच पर कुर्सियों की संख्या को लेकर आयोजकों और अधिकारियों में हुई बहस; सीएम हाउस तक पहुंचा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर दौरे के दौरान यशवंत क्लब में आयोजित वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप-2026 के शुभारंभ समारोह से पहले प्रोटोकॉल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंच पर बैठने की व्यवस्था और कुर्सियों की संख्या को लेकर आयोजकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मतभेद हो गए।
सीएम हाउस तक पहुंचा मामला
मामला इतना बढ़ा कि अधिकारियों को आयोजकों को प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत देनी पड़ी।
बताया गया कि विवाद की जानकारी सीएम हाउस तक भी पहुंची, जिसके बाद मंच की व्यवस्था में बदलाव किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को यशवंत क्लब में भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (BSFI) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में हिस्सा लिया था।
मंच पर सिर्फ 10 कुर्सियां रखने पर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, आयोजकों ने मंच पर केवल 10 कुर्सियों की व्यवस्था की थी।
उनकी ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को बताया गया कि मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्लब के पदाधिकारी ही बैठेंगे।
बाकी मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य अतिथियों के लिए मंच के नीचे बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इस व्यवस्था पर अधिकारियों ने आपत्ति जताई।
उनका कहना था कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों और अतिथियों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मंच की व्यवस्था होनी चाहिए।
अधिकारियों ने आयोजकों से कुर्सियों की संख्या और बैठने की व्यवस्था में बदलाव करने को कहा।
काफी देर तक चर्चा और बहस हुई
मंच पर बैठने को लेकर आयोजकों और अधिकारियों के बीच काफी देर तक चर्चा और बहस हुई।
मामला सीएम हाउस तक पहुंचने के बाद आयोजकों को प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया। इसके बाद मंच की व्यवस्था में बदलाव किया गया।
मुख्यमंत्री के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा और अन्य आमंत्रित अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की गई।
सीएम बोले- खेल अकादमी के लिए जमीन देगी सरकार
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ के 100 वर्ष पूरे होने को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित करने के लिए हर संभव सहयोग करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी खेल की अकादमी शुरू करने के लिए जमीन की जरूरत होगी तो सरकार उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
प्रदेश में सभी खेलों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
35 देशों के 150 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
इंदौर में आयोजित वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप-2026 में करीब 35 देशों के 150 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 नवंबर को मध्यप्रदेश में महिला हॉकी की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित होने जा रही है।
यह प्रदेश में खेल गतिविधियों के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के बढ़ते अवसरों का संकेत है।
पंकज आडवाणी के साथ मुख्यमंत्री ने आजमाया हाथ
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी के साथ बिलियर्ड्स टेबल पर भी हाथ आजमाया।
इस अवसर पर भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ के सुनील बजाज और बाला सुब्रमण्यम, मध्यप्रदेश बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ के भोलू मेहता और अश्विन पुराणिक मौजूद रहे।
यशवंत क्लब के विजय कस्तूरी और जीतू जैन, अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी गीत सेठी, पंकज आडवाणी तथा अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ के जिम लेसी सहित अन्य अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!