रहवासी रातभर पहरेदारी को मजबूर: 71 मकानों पर बुलडोजर की तैयारी; रजिस्ट्री-बिल दिखाने पर भी नहीं मिली राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

15-16 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने की निशानदेही
महिलाओं ने एसडीएम से हाथ जोड़कर मांगा 20 नवंबर तक समय
23 नवंबर तक प्रशासन को कोर्ट में रिपोर्ट देने की समय-सीमा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना की कृष्णबाग कॉलोनी में 71 मकानों पर कार्रवाई की आशंका ने रहवासियों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। प्रशासनिक टीम की निशानदेही के बाद कॉलोनी में डर का माहौल है।
सोमवार शाम एसडीएम घनश्याम धनगर, तहसीलदार सपना शर्मा, एसीपी आशीष पटेल, खजराना टीआई, नायब तहसीलदार, पटवारी और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी 15-16 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे।
निगम की रिमूवल टीम ने 71 मकानों को चिन्हित किया और करीब 10-15 स्थानों पर निशान लगाए। अधिकारियों की इस कार्रवाई को देखकर रहवासियों को लगा कि अब कभी भी बुलडोजर पहुंच सकता है।
प्रशासनिक अमले के सामने महिलाओं ने हाथ जोड़कर मोहलत मांगी। रहवासी मोना अग्रवाल और गौरी नंदवाल ने बताया कि एसडीएम से परिवारों की स्थिति बताते हुए 20 नवंबर तक का समय देने की गुहार लगाई।
महिलाओं ने कहा कि घर खाली करने का नोटिस देना आसान है, लेकिन वर्षों की गृहस्थी समेटकर परिवार को कहां ले जाएं, इसकी व्यवस्था करना मुश्किल है। घरों में छोटे बच्चे हैं। कई परिवारों के पास तत्काल दूसरी जगह रहने का इंतजाम भी नहीं है।
रजिस्ट्री दिखाई, फिर भी बेबसी
रहवासियों ने एसडीएम के सामने अपने मकानों की रजिस्ट्री, नगर निगम के जल-कर और भवन-कर की रसीदें तथा बिजली के बिल रखे। उनका कहना था कि जब सरकारी विभागों ने कनेक्शन दिए, कर वसूला और बैंक ने मकान के लिए ऋण दिया, तब अब मकान खाली करने की नौबत क्यों आ रही है? कई परिवार आज भी बैंक की किस्तें चुका रहे हैं।
एसडीएम घनश्याम धनगर ने रहवासियों को जवाब दिया कि उनके दस्तावेज न्यायालय में देखे गए या नहीं, इस पर निर्णय लेने का अधिकार प्रशासन के पास नहीं है। प्रशासन की जिम्मेदारी न्यायालय के आदेश का पालन करना है। उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को ही कार्रवाई प्रस्तावित थी, लेकिन न्यायालय के आदेश के मुताबिक 23 नवंबर तक अतिक्रमण हटाकर पालन रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।
किराएदारों ने पहले ही छोड़ दिए घर
प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लौटने के बाद भी कॉलोनी में सामान्य स्थिति नहीं लौटी। मकानों पर निशान लगने के बाद कई किराएदार डर के कारण मकान खाली कर दूसरी जगह चले गए। मकान मालिकों के सामने अब दोहरी परेशानी है।
एक तरफ अपना आशियाना टूटने का डर है, दूसरी तरफ किराएदारों के जाने से घर खाली हो रहे हैं। रहवासी रातभर अलाव जलाकर जागते रहे। महिलाओं और पुरुषों ने घरों पर ही डेरा जमाए रखा।
नौकरी करने वाले लोग भी अपने कार्यालय नहीं पहुंचे। परिवारों को आशंका है कि प्रशासन की टीम कभी भी कार्रवाई के लिए पहुंच सकती है। बच्चों और बुजुर्गों के बीच भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।
रहवासियों ने मांगी मोहलत
रहवासी प्रशासन से 20 नवंबर तक समय मांग रहे हैं। मंगलवार को भी खबर लिखे जाने तक कार्रवाई नहीं हुई थी। हालांकि प्रशासन की ओर से अंतिम आश्वासन सामने नहीं आया है। 23 नवंबर तक न्यायालय में पालन रिपोर्ट देना जरूरी है।
ऐसे में इंतजार और अनिश्चितता के अलावा कोई रास्ता नहीं है। कॉलोनी के परिवारों का कहना है कि उन्होंने अपनी कमाई मकान बनाने में लगा दी।
किसी ने बैंक से ऋण लिया तो किसी ने वर्षों की बचत से घर बनाया। अब अचानक बेदखली की स्थिति में उनके सामने रहने की जगह, सामान और बच्चों के भविष्य का सवाल खड़ा है।
प्रशासन को कार्रवाई की समय-सीमा के साथ इन परिवारों की समस्याओं पर भी स्पष्ट जवाब देना चाहिए। न्यायालय के आदेश का पालन जरूरी है, लेकिन प्रभावित परिवारों की आपत्तियों और उनके रहने की व्यवस्था को लेकर संवाद भी उतना ही जरूरी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!