वीडियो देखिये, इस राज्य से ड्रग्स लेकर राजधानी पहुंची महिला गिरफ्तार: जैकेट में छिपाकर लाई थी MD की खेप; क्राइम ब्रांच ने दबोचे दो तस्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए MD ड्रग्स की खेप के साथ एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.19 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी उत्तर प्रदेश से MD ड्रग्स की खेप लेकर भोपाल पहुंचे थे और यहां ग्राहक को इसकी सप्लाई करने की तैयारी में थे।
MP नगर में ग्राहक को ड्रग्स देने की थी तैयारी
जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि MP नगर जोन-2 स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने एक महिला MD ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने जब महिला की तलाशी ली तो उसकी जैकेट से क्रिस्टलनुमा MD ड्रग्स बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ का वजन 14.19 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।
महिला की निशानदेही पर दूसरा आरोपी गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में महिला की पहचान श्रद्धा चौकीकर के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने उत्तर प्रदेश से MD ड्रग्स की खेप लेकर भोपाल आने की जानकारी दी। महिला ने बताया कि वह राजेंद्र राय के साथ दो दिन पहले उत्तर प्रदेश से ड्रग्स लेकर भोपाल पहुंची थी।
इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने महिला से मिली जानकारी और उसकी निशानदेही पर साकेत नगर स्थित रीगल होटल के पास दबिश दी। यहां से दूसरे आरोपी राजेंद्र राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
UP से भोपाल तक फैले नेटवर्क की जांच शुरू
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से MD ड्रग्स लेकर भोपाल आए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की खेप उत्तर प्रदेश में कहां से खरीदी गई थी और भोपाल में इसकी सप्लाई किन लोगों को की जानी थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित खरीदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ और जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!