खबर
Top News

इंतेहा हो गई इंतजार की: भोपाल-इंदौर प्राधिकरण समेत 150 से ज्यादा पद खाली; शिवराज राज की तरह फिर दोहराया जा रहा ‘इंतजार का इतिहास’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 नवंबर 2026, 12:54 pm
शेयर करें:
इंतेहा हो गई इंतजार की

संगठन की कवायद के बावजूद सरकार के स्तर पर अटका फैसला

बीडीए और आईडीए जैसे बड़े केंद्रों पर भी नहीं बन पाई सहमति, योग्य दावेदारों में बढ़ता असंतोष, विपक्ष को बैठे-बिठाए मिला सरकार घेरने का मुद्दा

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद सत्ता के गलियारों में ‘लालबत्ती’ का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। यह पहला मौका नहीं है जब राजनीतिक नियुक्तियों की गाड़ी पटरी से उतरी हो, इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल में भी ठीक इसी तरह दावेदारों को लंबा इंतजार करवाया गया था और कई पद कार्यकाल के अंतिम समय तक खाली ही रह गए थे।

आज फिर इतिहास खुद को दोहराता दिख रहा है, जहां एक तरफ योग्य और जमीनी कार्यकर्ता उपेक्षा से हताश हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष को सरकार की अंदरूनी खींचतान पर हमला बोलने का बैठे-बिठाए मौका मिल गया है। नियुक्तियों में हो रही इस देरी का सबसे बड़ा नुकसान पार्टी के उस समर्पित कैडर को हो रहा है, जो बिना किसी स्वार्थ के संगठन के लिए काम करता है।

यदि जल्द ही भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख केंद्रों से नियुक्तियों का सिलसिला शुरू नहीं हुआ, तो यह खामोश असंतोष आने वाले समय में संगठन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के भीतर सत्ता और संगठन के बीच समन्वय की कमी के चलते निगम-मंडलों, बोर्डों, आयोगों और विकास प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया एक बार फिर ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है।

संगठन स्तर पर वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को समायोजित करने की पुरजोर इच्छा के बावजूद सरकार (सत्ता) के स्तर पर फैसले आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इसका सीधा असर प्रदेश के दो सबसे महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठापूर्ण निकायों- भोपाल विकास प्राधिकरण और इंदौर विकास प्राधिकरण सहित 150 से अधिक खाली पदों पर पड़ा है।

राजनीतिक गलियारों में इस बात की जोरदार चर्चा है कि संगठन की ओर से संभावित नामों का पैनल तैयार किए जाने के बाद भी शासन स्तर पर आदेश जारी करने में हिचकिचाहट देखी जा रही है। जानकारों के अनुसार इसके पीछे तीन मुख्य कारण हैं। इनमें सबसे अहम है सत्ता और संगठन के बीच खींचतान।

संगठन चाहता है कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं और हारे हुए वरिष्ठ चेहरों को जल्द जिम्मेदारी मिले, जबकि सरकार प्रशासनिक संतुलन और आगामी चुनावी समीकरणों को देखते हुए कदम फूंक-फूंककर रख रही है।

भोपाल और इंदौर पर सबसे ज्यादा घमासान मचा हुआ है और यहां सरकार व संगठन आमने-सामने हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण और भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त और स्थानीय गुटबाजी के कारण नामों पर अंतिम मुहर नहीं लग पा रही है। इंदौर के नेताओं में इस बात को लेकर खासी निराशा है कि सूची अंतिम दौर में पहुंचने के बाद भी बार-बार टल रही है।

इस बार लाभ के पद पर ‘पद नहीं, प्रदर्शन’ का नया फॉर्मूला चल रहा है। पार्टी नेतृत्व की ओर से संकेत दिए गए हैं कि इस बार निगम-मंडल की कुर्सी को भविष्य के विधानसभा टिकट की गारंटी नहीं माना जाएगा। ऐसे में पदों के बंटवारे और संचालक मंडलों के गठन को लेकर नए सिरे से स्क्रूटनी की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक मंडल (सदस्यों) के करीब 150 रिक्त पद इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इस अनावश्यक विलंब से कार्यकर्ताओं व दावेदार नेताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से ‘लालबत्ती’ (कैबिनेट/राज्यमंत्री दर्जा) और संगठनात्मक पदों की आस लगाए बैठे नेताओं का सब्र अब जवाब देने लगा है। मोहन सरकार की इस लेटलतीफी से विपक्ष को हमला करने का मौका मिल गया है।

कांग्रेस इस देरी को भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी और सत्ता-संगठन के बीच अविश्वास का नतीजा बताकर सरकार पर निशाना साध रही है। प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय पदाधिकारियों के बीच कई दौर के मंथन के बावजूद फिलहाल नियुक्तियों पर अघोषित विराम लगा हुआ है। माना जा रहा है कि जब तक भोपाल और इंदौर जैसे बड़े केंद्रों पर सर्वसम्मति नहीं बनती, तब तक पूरी सूची अटकी रह सकती है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये,  अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

about 6 hours ago
अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

about 6 hours ago
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान
Top News

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर
Top News

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

about 7 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद
Top News

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

about 7 hours ago
दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने
Top News

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

about 7 hours ago
खातेगांव टीआई को  ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर
Top News

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे
Top News

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

about 7 hours ago
सड़क निर्माण का रास्ता साफ
Top News

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

about 8 hours ago
जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा
Top News

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी
Top News

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

about 8 hours ago
पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी
Top News

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

about 9 hours ago
सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक
Top News

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

about 9 hours ago
सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!
Top News

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

about 9 hours ago
तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू
Top News

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

about 9 hours ago
15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल
Top News

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

about 9 hours ago
दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा
Top News

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!