महिला एसआई पर दुष्कर्म केस में मनमानी करने का लगाया आरोप: तीन मंगलवार से गुहार लगा रही पीड़िता
KHULASA FIRST
संवाददाता

जनसुनवाई में पहुंची पीड़िता ने कहा - गर्भपात के साक्ष्य के बावजूद एफआईआर में नहीं जोड़ा तथ्य
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने पुलिस जांच और धाराओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में दिए आवेदन में आरोप लगाया उसने दुष्कर्म के साथ गर्भवती होने और गर्भपात से जुड़े तथ्य पुलिस व न्यायिक बयान में बताए थे, इसके बावजूद एफआईआर और जांच में इन तथ्यों को उचित तरीके से शामिल नहीं किया गया।
पीड़िता का आरोप है विवेचक उपनिरीक्षक श्रद्धा पंवार ने कार्रवाई में लापरवाही की और महत्वपूर्ण साक्ष्यों को केस में शामिल नहीं किया। पीड़िता करीब तीन मंगलवार से जनसुनवाई में पहुंच रही है।
पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया आरोपी ऐलेन्द्र पिता गुलाबसिंह राजपूत, निवासी झुकर जोगी, तहसील लटेरी, जिला विदिशा के मोबाइल फोन में उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सहित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं, लेकिन पुलिस ने जब्त नहीं किया।
इससे आरोपी को साक्ष्य मिटाने का मौका मिल रहा है। वही चालान पेश होने से पहले उसके गर्भपात से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य केस रिकॉर्ड में शामिल किए जाएं। आरोपी का मोबाइल जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराई जाए और केस में उचित धाराएं जोड़ी जाएं।
पीड़िता के अनुसार ऐलेन्द्र राजपूत से उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने शादी का भरोसा दिया और मुलाकातें होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने शारीरिक संबध बनाए और उसके गर्भवती होने पर गर्भपात का दबाव बनाया।
शादी करने से मना कर दिया। जिसके चलते उसकी शिकायत खजराना थाने पर कर केस दर्ज कराया। केस दर्ज करवाते समय बयान में गर्भावस्था और गर्भपात से संबंधित जानकारी दी थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान में भी जानकारी दी, लेकिन एफआईआर में इसे उचित रूप से शामिल नहीं किया गया।
विवेचक और टीआई पर कार्रवाई में खलल डालने का आरोप
पीड़िता ने आवेदन में तत्कालीन/विवेचक उपनिरीक्षक श्रद्धा पंवार पर जांच प्रभावित करने और महत्वपूर्ण साक्ष्य शामिल नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक उसके बयानों के बावजूद गंभीर तथ्यों को केस में उचित स्थान नहीं दिया गया।
पीड़िता ने जांच अधिकारी की भूमिका की वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने की मांग की है वहीं खजराना थाना प्रभारी सेंधव पर भी शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।
जमानत की जानकारी नहीं देने का भी आरोप
पीड़िता का आरोप है आरोपी की जमानत के संबंध में उसे समय पर जानकारी नहीं दी गई। जेल से बाहर आकर आरोपी ने धमकाया और मैसेज से पुलिस को पैसे देने की बात भी कही। पीड़िता ने इससे जुड़े स्क्रीनशॉट भी जनसुनवाई में कमिश्नर को दिखाए हैं।
पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि गर्भपात से जुड़े चिकित्सकीय दस्तावेज, उपचार रिकॉर्ड, डॉक्टर की राय और अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया जाए।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!