बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर: खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करोड़ों रुपए का सौदा कर खरीदार को न जमीन का कब्जा देने न रकम वापस करने वाले ठग को मल्हारगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ने बैंक से कर्ज दिलाने का झांसा देकर संपत्ति की रजिस्ट्री बेटी के नाम कराई और फिर भुगतान के नाम पर दिए गए चार चेक भी बाउंस करा दिए थे।
करीब दो करोड़ रुपए की इस कथित धोखाधड़ी में गिरफ्तार मुख्य आरोपी लोकेश डाटा को मल्हारगंज पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। उससे करोड़ों के लेन-देन, संपत्ति की रजिस्ट्री और बैंक कर्ज के नाम पर किए गए पूरे खेल को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के भाई रितेश डाटा और बेटी मानवी की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
शिकायतकर्ता दीपक जैन के मुताबिक, किला मैदान औद्योगिक क्षेत्र स्थित 34-ए की संपत्ति का सौदा लोकेश और उसके भाई रितेश से किया था। 15 मार्च 2025 को करीब 2.10 करोड़ रुपए में सौदा तय हुआ। करीब दो करोड़ रुपए का भुगतान भी कर दिया।
इसके बाद दोनों भाइयों ने अपने नाम पर बैंक से कर्ज नहीं मिलने की बात कही और संपत्ति लोकेश की बेटी मानवी के नाम कराने का प्रस्ताव रखा। भरोसे में आकर 19 जून 2025 को रजिस्ट्री मानवी के नाम करवा दी, इसके बाद भी संपत्ति का कब्जा नहीं मिला।
जांच में फैशन कंपनी की संपत्ति का 1.55 करोड़ रुपए का अनुबंध भी सामने आया है। 4 फरवरी 2025 को हुए इस अनुबंध में कंपनी की मशीनरी, कारोबार और अन्य परिसंपत्तियां सौंपने की बात थी। न पूरा कारोबार मिला न संपत्ति का कब्जा। 4.25 लाख रुपए प्रतिमाह किराया देने का वादा भी पूरी नहीं हुआ। भुगतान के लिए दिए गए चार चेक बैंक में लगाए तो वे बाउंस हो गए। जिसके बाद मल्हारगंज थाने पर शिकायत की गई।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों पर बीएनएस की धारा 318(4), 316(2) और 316(5) का केस दर्ज किया। तब से ही आरोपी लोकेश डाटा फरार था। कल उपनिरीक्षक रविराजसिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली लोकेश डाटा गुलमोहर कॉलोनी स्थित फ्लैट पर छुपा है। टीम पहुंची और उसका सिविल ड्रेस में इंतजार करने लगी।
जैसे ही फ्लैट से निकला, घेराबंदी कर पकड़ लिया थाने ले गई। कल न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। बैंक खातों, भुगतान के दस्तावेजों, संपत्ति के स्वामित्व और रजिस्ट्री से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग:2 साल की मासूम बोगी में छूटी; RPF ने सुरक्षित बचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!