ऑपरेशन मिडनाइट: 1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपराधियों की धरपकड़ से नशेड़ी वाहन चालकों तक, पुलिस ने एक ही रात चौतरफा शिकंजा कसा। आधी रात को अचानक सड़कों पर उतरी पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गुंडे-बदमाशों के ठिकानों से संवेदनशील इलाकों तक सघन चेकिंग और दबिश दी।
ऑपरेशन मिडनाइट के तहत 1419 बदमाशों की जांच की गई, जिनमें से 722 के खिलाफ कार्रवाई की गई। सबसे बड़ी कार्रवाई शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हुई। पुलिस ने ऐसे 289 चालकों को पकड़कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। 294 वारंट तामील कराने के साथ 111 समंस भी तामील किए गए।
जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह के निर्देशन में 14 नवंबर की रात चारों जोन में अभियान चलाया गया। एडिशनल कमिश्नर आरके सिंह और मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में बल सड़कों पर उतरा।
लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश के साथ गुंडे, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों के ठिकानों पर दबिश दी गई। 92 स्थायी, 87 गिरफ्तारी और 115 जमानती सहित 294 वारंट तामील कराए गए।
वही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 289 लोगों पर धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के 17 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि अवैध मादक पदार्थों का सेवन करने वालों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत 6 केस दर्ज किए गए।
चाकू, शराब के साथ गिरफ्तारी
अन्नपूर्णा पुलिस ने दो आरोपियों को चाकू के साथ पकड़ा। वहीं, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 8 प्रकरण दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 159 क्वार्टर देशी शराब और अंग्रेजी शराब की 6 बोतलें जब्त की गईं।
697 बदमाशों पर भी रखी जा रही नजर
पुलिस ने हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन से निगरानी की। इस दौरान 270 गुंडे-बदमाश, 59 नकबजन, 36 लुटेरे, 124 चाकूबाज, 160 निगरानीशुदा बदमाश, 28 जिला बदर और रासुका के आरोपी तथा 20 ड्रग्स पैडलर्स सहित करीब 697 बदमाशों को चेक किया गया।
आदतन अपराधियों को थानों पर बुलाकर डोजियर भरवाए गए और दोबारा अपराध करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
103 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत 103 बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर लोगों से संवाद भी किया। इस दौरान साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग:2 साल की मासूम बोगी में छूटी; RPF ने सुरक्षित बचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!