शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: होटल में बुलाकर बनाए संबंध; बाद में फोन उठाना किया बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला का भरोसा जीता और फिर एक होटल में बुलाकर उसके साथ ज्यादती की। बाणगंगा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नरसिंहपुर निवासी आरोपी गजेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विवाह समारोह के दौरान हुई थी मुलाकात
पीड़िता और आरोपी की मुलाकात अप्रैल महीने में जबलपुर में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह के दौरान हुई थी, जहाँ आरोपी ने महिला का नंबर लिया था। आरोपी 20 अप्रैल के आसपास इंदौर आया और बाणगंगा इलाके की एक होटल में ठहरकर महिला को मिलने के लिए बुलाया।
शादी का पक्का भरोसा दिया
महिला द्वारा खुद के तलाकशुदा होने की बात बताने के बावजूद आरोपी ने शादी का पक्का भरोसा दिया और संबंध बनाए, लेकिन बाद में संपर्क तोड़ दिया। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गजेंद्र सिंह वापस अपने गृह जिले नरसिंहपुर लौट गया।
फोन उठाना किया बंद
शुरुआत में बात करने के बाद उसने धीरे-धीरे महिला के फोन कॉल्स को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया और बाद में पूरी तरह फोन उठाना बंद कर दिया। काफी समय बीतने और आरोपी के इरादे भांपने के बाद पीड़िता ने अपने परिचितों को आपबीती बताई और मंगलवार को थाने पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू:कुलदीप यादव की जगह मिला प्लेइंग-11 में मौका; श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकादश का बने हिस्सा

पिकनिक बनी मातम:बच्चों को बचाने पानी में कूदे दो शिक्षक डूबे; छात्र सहित तीन की मौत

दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले:स्कूल से लौटते समय परिचित युवक ले गया था साथ; इलाके में फैली सनसनी

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला:रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ

सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश:CMHO को पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-टैबलेट जब्त

श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष:माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत

साधु बनकर युवक से ठगी:लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ:शहर भाजपा में हलचल

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन:1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश:महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू:शिंदे और निंबोला का रिमांड पूरा; आज कोर्ट में करेंगे पेश, निखिल के बाद मनीष पमनानी को भी जमानत

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी:17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश;12 गिरफ्तार, इतने रुपए लाख बरामद

लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस:बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा

iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह:कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर:3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार:कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर

तेज रफ्तार का कहर:2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत; 12 साल की बच्ची गंभीर

अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई:चक्रतीर्थ से हटाए अवैध निर्माण; भारी पुलिस बल रहा तैनात,आपत्ति के बीच कार्रवाई जारी रही

जय श्री महाकाल का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

कांतिलाल भूरिया बोले-आदिवासी इलाकों से भेदभाव:झाबुआ में किसानों के धरने का चौथा दिन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!