खबर
Top News

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती; जान से मारने की दी धमकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अक्टूबर 2026, 3:05 pm
शेयर करें:
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मेट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई पहचान के बाद एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

जान से मारने की धमकी दी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला का आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

शादी डॉट कॉम पर हुई थी पहचान
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, महिला की शादी वर्ष 2009 में हुई थी और उसका एक बेटा है। पति से मतभेद होने के कारण वह 2020 से अलग रह रही है।

शादी डॉट कॉम पर हुई पहचान
जून 2026 में उसने शादी के लिए शादी डॉट कॉम पर अपना अकाउंट बनाया था। इसी दौरान उसकी पहचान सिलिकॉन सिटी निवासी उन्नत अस्तोलिया से हुई।

इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई।

शादी करने का वादा किया
महिला का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। उसने बताया था कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

आरोपी ने कहा था कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह महिला से शादी कर लेगा।

शादी का दबाव बनाने पर धमकाने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, 17 जुलाई 2026 की शाम उसका बेटा खरीदारी के लिए घर से बाहर गया था।

इसी दौरान आरोपी उसके किराए के मकान पर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी युवक ने कई बार उसका शोषण किया।

महिला का कहना है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

शिकायत के मुताबिक, दोबारा शादी की बात उठाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

बातचीत बंद होने के बाद पुलिस से की शिकायत
पीड़िता ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से आरोपी ने उसका फोन उठाना और बातचीत करना बंद कर दिया था।

इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

संबंधित समाचार

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

1 minute ago
राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता
Top News

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

13 minutes ago
राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ
Top News

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

14 minutes ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

17 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें
Top News

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

24 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

27 minutes ago
नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा
Top News

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

37 minutes ago
2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत
Top News

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

38 minutes ago
डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप
Top News

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

41 minutes ago
नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी
Indore

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

about 2 hours ago
विधायक पर हमला
Top News

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत
Top News

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

about 2 hours ago
नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़
Top News

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

about 2 hours ago
देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’
Top News

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

about 2 hours ago
टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग
Top News

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

about 2 hours ago
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती
Top News

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

about 3 hours ago
मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Top News

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!