महिला से 2.27 करोड़ की ठगी: ट्रेडिंग के नाम पर जाल में फंसाया; 3 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
प्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर महिला से 2 करोड़ 27 लाख रुपए की ठगी की गई। इस मामले में साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत (हरियाणा) और नरसिंहपुर के रहने वाले हैं।
मुनाफे का दिया लालच
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने महिला को प्रतिदिन 5% रिटर्न और लंबी अवधि में 500% तक मुनाफे का लालच दिया। उन्होंने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के नाम पर निवेश कराने का झांसा देकर बड़ी रकम ठग ली।
फर्जी कंपनी बनाकर किया खेल
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी बनाकर कई करंट अकाउंट खुलवाए थे। इन खातों के जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग जगह ट्रांसफर किया गया। एक खाते से करीब 20 लाख रुपए अन्य साथियों को भेजे गए।
नागपुर जेल से लाया गया आरोपी
मुख्य आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को नागपुर केंद्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जबलपुर लाकर गिरफ्तार किया गया। वह पहले से नागपुर और मुंबई में दर्ज साइबर फ्रॉड मामलों में भी आरोपी है। अन्य आरोपियों रोहित भगोरिया और तरुण की निशानदेही पर उसकी भूमिका सामने आई।
एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई सम्पत उपाध्याय (एसपी) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह और सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई। फिलहाल तीनों आरोपियों से पुलिस रिमांड में पूछताछ जारी है।
पुलिस की अपील: सावधान रहें
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि “गारंटीड रिटर्न” जैसे लालच में न आएं। केवल SEBI से रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म पर ही निवेश करें।
संबंधित समाचार

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!