महिला से 14.16 लाख की ठगी: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की; 4 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का सपना दिखाकर एक महिला से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का साइबर पुलिस ने खुलासा किया है।
ठगी की गई रकम की बरामद
पुलिस ने इंदौर से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी की गई रकम भी बरामद कर ली है। रविवार को सभी आरोपियों को इंदौर से जबलपुर लाया गया, जहां उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान
जबलपुर की रहने वाली महिला की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से इंदौर निवासी अनिकेत मात्रे से हुई थी। महिला अपना व्यवसाय शुरू करना चाहती थी।
इसी दौरान आरोपी ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया।आरोपी की बातों में आकर महिला ने अलग-अलग किस्तों में करीब 14.16 लाख रुपए निवेश कर दिए।
ना मुनाफा मिला, ना आरोपी मिला
कई महीनों तक इंतजार करने के बावजूद महिला को न तो किसी तरह का लाभ मिला और न ही आरोपी से संपर्क हो पाया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर महिला ने स्टेट साइबर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
जांच में सामने आया ठगी का संगठित गिरोह
साइबर सेल के निरीक्षक नीलेश अहिरवार के नेतृत्व में की गई जांच में खुलासा हुआ कि अनिकेत मात्रे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दे रहा था।
इंदौर से चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंदौर से अनिकेत मात्रे, अभिषेक मात्रे, दयानंद मांझी, अक्षय मंडलिक और मिथुन जाटव को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि आरोपी समूह बनाकर खासतौर पर महिलाओं को निशाना बनाते थे।
और मामलों के खुलासे की उम्मीद
निरीक्षक नीलेश अहिरवार के अनुसार पूछताछ में अन्य साइबर ठगी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!