घर बुलाने के बहाने महिला पर चाकू और डंडे से हमला, दो पर केस दर्ज: आज तो बच गई, आगे कुछ कहेगी; तो जान से खत्म कर देंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र के चिटनीश का पूर्वा क्षेत्र में एक महिला के साथ चाकू से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की और से कायमी की है।
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी खुद को घायल कर थाने पहुंचे और हमारे खिलाफ शिकायत करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने जांच किए बिना क्रॉस कायमी कर दी।
पीड़िता मधु कैथवास (55), निवासी पदमावती कॉलोनी की शिकायत पर पुलिस ने विनोद उर्फ विवेक पिता अनिल कैथवास और हरीश बौरासी दोनों निवासी चिटनीश का पूर्वा के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
पीड़िता मधु कैथवास ने पुलिस को बताया कि वे गृह कार्य करती हैं। 18 जनवरी की रात करीब 11 बजे उनके जेठ के लड़के का बेटा विनोद उर्फ विवेक कैथवास (22) अपने जीजा हरीश बौरासी के साथ उनके पास आया। विनोद ने कहा कि उसकी बहन काजल कैथवास उन्हें बुला रही है।
जब मधु ने कारण पूछा तो इसी बात को लेकर विनोद भड़क गया और गालियां देने लगा। गालियां देने से मना करने पर विनोद ने हाथ में लिए धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ और पैर में चोट आई।
वहीं, हरीश बौरासी ने डंडे से मारपीट की, जिससे कंधे पर चोट लगी। घटना के दौरान आरोपी, महिला को धमकी देकर गए की आज तो बच गई, आगे कुछ कहा तो जान से खत्म कर देंगे।
आरोपियों पर मामूली धारा में केस...परिजन रोहन का आरोप है कि घटना के बाद मधु कैथवास को थाने लेकर पहुंचे जहां देखा कि आरोपी विनोद पहले से ही थाने पर मौजूद था जिसने हम पर आरोप लगाते हुए चाकू मारने की बात कही।
पुलिस को कहा कि हमने तो इसपर हाथ तक नही उठाया यह खुद घायल होकर थाने पहुंचा है, लेकिन पुलिस ने हमारी एक ना सुनी और क्रॉस कायमी करते हुए मेरे पर, योगेश, रोहित और चांदनी पर केस दर्ज कर लिया। मामले को लेकर हम जल्द कमिश्नर से मिलकर जांच अधिकारी की शिकायत करेंगे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!