पत्नी ने की पति की हत्या: कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शराब पीने की आदत और घर में आए दिन होने वाले विवाद से परेशान पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना गोरखपुर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी की है।
आरोपी पत्नी गिरफ्तार कर
रविवार शाम घर से झगड़े और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो पति नितिन जायसवाल का शव खून से लथपथ हालत में मिला।
पुलिस ने आरोपी पत्नी संगीता जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद संगीता ने पड़ोसियों के सामने पति की हत्या करने की बात स्वीकार की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है।
शराब पीकर घर आता था पति, आए दिन होता था विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नितिन जायसवाल पुताई का काम करता था। उसकी शादी करीब सात साल पहले संगीता से हुई थी।
दंपती का तीन साल का बेटा है। बताया गया है कि नितिन को शराब पीने की आदत थी। शराब पीकर घर आने के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
कई बार झगड़ा बढ़ने पर पड़ोसियों को हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराना पड़ता था।
रविवार दोपहर को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। शाम को एक बार फिर घर से झगड़े और संगीता के चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने लगीं।
आवाज सुनकर पड़ोसी प्रमोद मसीह अन्य लोगों के साथ घर पहुंचे। वहां कमरे में नितिन का शव खून से लथपथ पड़ा था।
पड़ोसियों से कहा- मेरे परिवार को सूचना दे देना
पड़ोसियों के पूछने पर संगीता ने कथित तौर पर बताया कि नितिन उसके साथ मारपीट कर रहा था।
इसी दौरान गुस्से में उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से नितिन के सिर और चेहरे पर वार कर दिए।
संगीता ने पड़ोसियों से अपने परिवार को घटना की जानकारी देने के लिए भी कहा, ताकि वे दोनों बच्चों की देखभाल कर सकें।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
हत्या का केस दर्ज
घटना की सूचना मिलने पर गोरखपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
संगीता जायसवाल (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।
वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!