पति की संदिग्ध मौत पर पत्नी ने मांगा इंसाफ: बच्चों संग एसपी ऑफिस पहुंची; हत्या का केस दर्ज करने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
राजोदा क्षेत्र निवासी रवींद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनकी पत्नी मोनिका ने हत्या की आशंका जताई है। सोमवार को मोनिका अपने दो छोटे बच्चों और परिजन के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हत्या का केस दर्ज करने की मांग की।
मोनिका का कहना है कि उनके पति की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने जमीन विवाद को हत्या की आशंका की वजह बताते हुए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, पहले भी हुई थी मारपीट
मोनिका के मुताबिक रवींद्र का जमीन को लेकर कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 26 जून को कुछ लोगों ने रवींद्र के साथ मारपीट की थी और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजन का कहना है कि इस पुराने विवाद और धमकी को देखते हुए रवींद्र की मौत की सभी पहलुओं से जांच की जानी चाहिए।
रात में घर पर सोए थे, ढाई से तीन बजे के बीच नहीं मिले
मोनिका ने बताया कि घटना वाली रात उनके पति घर पर सोने गए थे। देर रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच जब देखा गया तो वह कमरे में मौजूद नहीं थे। बाद में रवींद्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पत्नी का आरोप है कि घटनाक्रम से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनकी विस्तृत जांच जरूरी है।
पत्नी का सवाल- सिर पर चोट के निशान थे तो आत्महत्या कैसे?
परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौत को आत्महत्या बताए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। मोनिका का दावा है कि उनके पति के सिर पर चोट के निशान थे। इसके बावजूद मामले को आत्महत्या माना जा रहा है। उन्होंने मांग की कि चोटों के कारण समेत मौत से जुड़ी परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि हत्या के साक्ष्य मिलते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
एडिशनल एसपी ने परिजनों की शिकायत और ज्ञापन लेने के बाद मामले की जांच कराने तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!