पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट: शव गड्ढा खोदकर घर में दफनाया; दंपती हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायबरेली।
बेलहनी ग्राम पंचायत के पूरे रजऊ में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और वारदात छिपाने के लिए शव को घर के कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
चार साल से पति से अलग रह रही थी महिला
पुलिस ने महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे रजऊ निवासी रीता की शादी करीब दस साल पहले भदोखर के कुरचनना मऊ निवासी रामप्रकाश पासवान से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं।
अमित रैदास से प्रेम संबंध हो गया
बताया जा रहा है कि पिछले करीब चार वर्षों से रीता पति से अलग होकर मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसका बाबा का पुरवा कटघर निवासी अमित रैदास से प्रेम संबंध हो गया। दोनों साथ रहने लगे और उनकी एक बेटी भी है। पुलिस के मुताबिक रीता का पति रामप्रकाश भी समय-समय पर वहां आता-जाता था।
एक ही घर में मौजूद थे पति और प्रेमी
29 जुलाई की रात रीता के घर पर उसका पति रामप्रकाश और प्रेमी अमित दोनों मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान विवाद हुआ और रीता ने रामप्रकाश के साथ मिलकर धारदार हथियार से अमित की हत्या कर दी।
कमरे में गड्ढा खोदकर दबाया शव
हत्या के बाद घटना छिपाने के लिए घर के एक कमरे में गड्ढा खोदा गया और अमित का शव उसमें दफना दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई कर शव बाहर निकाला गया।
पुलिस कर रही दंपती से पूछताछ
क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंधों से जुड़े विवाद का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!