पत्नी को इस हाल में देखकर क्यों चौंका पति: अचानक ऐसा क्या हुआ; ऐसा कदम क्यों उठा लिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
पीएनटी कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका का नाम आरजू (32) है। घटना के समय पति शमशुद्दीन शेख घर पर बाहर से ताला लगाकर अपनी चाची के निधन के बाद आयोजित कार्यक्रम में गया था। जानकारी के अनुसार पति जब दोपहर करीब 12.15 बजे लौटा और ताला खोलकर अंदर गया, तो पत्नी पंखे से लटकी मिली। इसके बाद उसने पड़ोसियों को बताया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर मौके पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल और औद्योगिक क्षेत्र थाने के सब इंस्पेक्टर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव मेडिकल कॉलेज भेजा। शाम को मृतका के पिता और अन्य परिजन पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमार्टम हुआ।
पुलिस ने कही ये बात
सब इंस्पेक्टर अशोक दीक्षित ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में पति ने जानकारी दी कि वह सुबह 6.30 बजे घर पर ताला लगाकर गया था। सुबह 9.30 बजे पत्नी ने फोन कर उसे ले जाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद सुबह 11.30 बजे पति ने दो बार कॉल किया, लेकिन आरजू ने रिसीव नहीं किया।
दोपहर में फंदे पर लटकी थी
पति ने यह भी बताया कि सुबह 9.30 बजे पत्नी का फोन आया था और उसने तबीयत खराब होने की बात कही थी। तब वह घर आया और दवा देकर वापस चला गया। जब दोपहर में लौटा तो वह फंदे पर लटकी मिली। उसने बताया कि उनके बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। पति ऑटो डील का काम करता है।
दूसरी शादी थी दोनों की
पता चला है कि शमशुद्दीन और आरजू दोनों की यह दूसरी शादी थी। उनका निकाह 15 अगस्त 2025 को हुआ था। शमशुद्दीन की पहली शादी 2007 में कानपुर निवासी कुदसिया बानो से हुई थी। शादी के बाद वे दुबई रहते थे।
माता-पिता की तबीयत ठीक नहीं होने पर शमशुद्दीन रतलाम आ गया, लेकिन पत्नी साथ नहीं आई। पहली पत्नी से दो बेटियां (17 और 10 साल) हैं, जो कानपुर में ननिहाल में रहती हैं।
शमशुद्दीन ने पत्नी को बुलाने के लिए और बाद में तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था, जो स्वीकार नहीं हुआ। आरजू की पहली शादी राजगढ़ में हुई थी। पहले पति से 8-10 साल अलग रहने के बाद चार साल पहले उसका तलाक हो गया था।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!